रायपुर : रोजाना कई दुर्घटनाओं की ख़बरें सामने आती रहती है, कई घटनायें दिल दहलाने वाली भी होती है, बीते पखवाड़े में कई दुर्घटनायें सामने आई है। वहीँ रात में फिर से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बीती रात पुलिस लिखे एक कार ने बाईक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक कार की बोनट में फंस गया। कार चालक ने युवक को आधा किलोमीटर तक घसीटता रहा। इस बीच जान जाने के भय से युवक की साँसें अटकी रही।
दरअसल, यह मामला रायपुर के तेलीबंधा एक्सप्रेस वे का है। यहां सोमवार देर रात पुलिस लिखे एक कार ने बाईक सवार एक युवक को टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने कार को रोकने की कोशिश की तो चालक कार लेकर भागने लगा। गुस्साए लोगों ने पीछा कर कार का कांच फोड़ दिया। मौके पर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने पहुंचकर चालक समेत कार को थाने लेकर गई। वहां ले जाकर पुलिस ने युवक से पूछताछ की।
जानकारी मिली है कि ठोकर के बाद युवक कार की बोनट में फंस गया था। कार चालक ने 500 मीटर तक घसीटा। लोगों के अनुसार कार चालक नशे में था और यह कार किसी पुलिस अधिकारी की बताई जा रही है। शहर में लगातार इस तरह की घटना हो रही है। रसूखदारों पर पुलिस भी कार्यवाही से बचती है, वहीँ पीड़ित को न्याय मिलना भी मुश्किल हो जाता है।