रायपुर : राजधानी से एक बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला सामने आया जिसमें सड़क पर तेज रफ़्तार कार चलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें दूसरे पक्ष ने बुजुर्ग के घर घुसकर मारपीट की खबर सामने आई। इसी मामले में रायपुर के खम्हारडीह थाने का बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद समेत स्थानीय रहवासियों ने घेराव कर हनुमान चालीसा पढ़ी। इस दौरान आरोपियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। बता दें कि दो दिन पूर्व विरासत अपार्टमेंट में बलवा और मारपीट की घटना का विरोध किया गया था। वहीं पुलिस द्वारा आरोपियों पर मामूली कार्यवाही कर जमानत का लाभ दिलाने का आरोप लगाया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। मामले में आरोपियों ने जमकर उत्पात मचाया।
ये है पूरा मामला :
मधुर श्री राम धुन सुनने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
खम्हारडीह थाने में विरासत अपार्टमेंट, विजयनगर निवासी संतोष जैन (57) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 26 जनवरी की रात 11.45 बजे अवंति विहार जैत खाम्भ मेन रोड के पास तेज रफ्तार में कार चलाने की बात को लेकर उनका विवाद आरोपी अतीब बाउला, मोहम्मद अनस और अन्य लोगों से हुआ था। घर आने के बाद अतीब और अनस बाउला और उसके अन्य साथी सोसायटी के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगे। इससे रहवासी भी काफी परेशान हुये, क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था।
महामृत्युंजय मन्त्र सुनकर अपने दुःख दूर करें , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
इसी दौरान आरोपी हाथ में कार की जैक, रॉड रखकर दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे थे। मना करने पर मारपीट की। इससे उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई थी। हंगामा सुनकर अपार्टमेंट के कई लोग आ गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मारपीट, बलवा का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। रविवार को पुलिस ने रजबंधा तालाब के पास मौदहापारा निवासी शेख इमरान (21), अफरोज बाग बाडी निवासी फहीम खान (28) व केके रोड निवासी मोहम्मद शकील अहमद (46) को गिरफ्तार किया। ये जमीन खरीदी – ब्रिकी का काम करते हैं। बाकी आरोपी फरार बताये जा रहे है।
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs