रायपुर/महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से गुजरने वाले नेशनल हाइवे 53 पर चलती हुई इलेक्ट्रिक कार में आग लग गई। देखते ही देखते लगभग 60 लाख रुपये कीमत की कार जलकर खाक हो गई। किसी तरह से कार सवार लोगों ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा को लेकर लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार राजधानी निवासी सौरभ राठौर शुक्रवार को अपनी इलेक्ट्रिक कार वोल्वो सी-40 रिचार्ज एसयूवी सीजी-04-पीएम-9910 से सरायपाली के पास सरसींवा जा रहे थे। उनके साथ तीन अन्य लोग भी कार में सवार थे। सौरभ ने बताया कि उन्होंने ये कार एक माह पहले ही लगभग 60 लाख में ली है। वे महासमुंद के बसना थाना क्षेत्र के जगदीशपुर के पास पहुंचे ही थे कि उनकी कार अचानक बंद हो गई।
जब उन्होंने शोरूम में बात की तो कंपनी स्टाफ ने फिर से स्टार्ट करने की सलाह दी थी। सौरभ राठौर ने बताया कि, उन्होंने कार कंपनी के डीलर को फोन कर इसकी जानकारी दी। जिस पर कार कंपनी के स्टाफ द्वारा कुछ देर बाद रुक कर स्टार्ट करने की सलाह दी गईइसके बाद सौरभ राठौर ने करीब आधे घंटे बाद कार को फिर से स्टार्ट किया तो बाएं टायर के निचले हिस्से में अचानक आग लग गई। धुआं और आग देखकर सौरभ सहित कार में सवार चारों लोग आनन-फानन में वाहन से उतरे और लोगों को मदद के लिए पुकारा। देखते ही देखते कार से आग की ऊंची लपटे उठने लगी। आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया था। जलती हुई कार को बचाना नामुमकिन था। इसी बीच बसना पुलिस और आम लोगों ने रेत से आग बुझाने की कोशिश की मगर तब तक कार जलकर खाक हो चुकी थी। कार में आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं लग पाया है । गौरतलब है कि वोल्वो सी-40 रिचार्ज एसयूवी को दुनिया की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक कारों में गिना जाता है।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
इस घटना से इलेक्ट्रिक वाहनों पर सवालिया निशान लग रहे है, कि इतना महंगा वाहन लेने के बाद भी सुरक्षित नहीं है, वहीँ एक जानकारी के अनुसार कुछ मोटर बीमा पॉलिसियां हैं जो शॉर्ट-सर्किटिंग या ओवरहीटिंग जैसे यांत्रिक दोषों से होने वाले नुकसान को कवर नहीं करती हैं। इससे उनके वाहन का मूल्य पूर्ण रूप से नुकसान हो जाता है। सरकार के दबाव और उपयोग में आसान सुविधाओं के साथ, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) दिन-ब-दिन लोकप्रिय होते जा रहे हैं। भले ही ईवी की लोकप्रियता बढ़ रही है लेकिन वे कुछ जोखिमों के साथ आते हैं। वाहनों में आग लगने की संभावना सबसे चिंताजनक जोखिमों में से एक है। ईवीएस में आग लगने की खबरें असामान्य नहीं हैं।
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs