पेटीएम पेमेंट बैंक पर RBI की रोक शेयर धारकों को हो सकती है दिक्कत, लगभग सभी सेवायें बंद करने के आदेश।

व्यापार : पेटीएम पेमेंट एप पर RBI की गाज गिरी है। भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI की ओर से पेटीएम पेमेंट बैंक को  29 फरवरी, 2024 के बाद से ब्याज और कैशबैक के अलावा किसी भी ग्राहक के खाते, प्रीपेड उपकरण , वॉलेट, फास्टैग, एनसीएमसी कार्ड आदि में जमा या क्रेडिट लेनदेन या टॉप-अप करने से रोक दिया गया है। लगभग अधिकतर सेवाओं पर रोक लगाने के आदेश RBI ने दिये है।

केंद्रीय बैंक ने जारी किए गए अपने बयान में बताया गया कि एक्सटर्नल ऑडिटर्स द्वारा बनाई गई कम्प्रेहैन्सिव सिस्टम ऑडिट रिपोर्ट और कम्पायंस वेलिडेशन रिपोर्ट के बाद ये फैसला लिया गया है। रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि बैंक द्वारा लगाता बैंकिंग अनुपालन की अनदेखी की जा रही थी। इससे पर्यवेक्षण संबंधी चिताएं भी बनी हुई थी।  बैंकिंग नियमों का पालन सही तरीके से कंपनी नहीं कर रही थी।

आरबीआई ने जारी किया बयान :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

केंद्रीय बैंक की ओर से जारी किए बयान में कहा गया कि पेटीएम पेमेंट बैंक को 29 फरवरी, 2024 के बाद से किसी भी ग्राहक को खाते, प्रीपेड उपकरण, वॉलेट, फास्टैग, एनसीएमसी कार्ड आदि में किसी भी प्रकार का जमा, क्रेडिट या टॉप-अप करने से रोक दिया है। जब पेटीएम का आईपीओ लॉन्च हुआ था तो उसकी कीमत लगभग 2100/- थी जो अब तक रिकवर नहीं हो पाई है, अब इस खबर के बाद शेयर धारकों के लिये यह चिंताजनक बात है।

ग्राहकों को नहीं होगी कोई परेशानी :

संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs

वहीँ आरबीआई ने इस मामले में आगे बताया कि इस रोक के बावजूद पेटीएम पेमेंट बैंक के ग्राहक आसानी से अपने सेविंग अकाउंट, करंट अकाउंट, प्रीपेड उपकरण, फास्टैग आदि से बकाया बैलेंस निकाल या इस्तेमाल कर पाएंगे, उस पर किसी प्रकार की कोई रोक नहीं लगेगी। 

नए ग्राहक ऑनबोर्ड करने पर लगी थी रोक :

महामृत्युंजय मन्त्र का 108 बार जप करें और अपने भाग्य का उदय करें , रोज सुबह जरुर सुनें , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=wHhFeD-PXdc&t=65s

खबर है कि इससे पहले भी मार्च 2023 में आरबीआई की ओर से पेटीएम पेमेंट बैंक को नए ग्राहक ऑनबोर्ड करने से रोक दिया गया था। उस दौरान केंद्रीय बैंक ने पेटीएम पेमेंट बैंक को निर्देश दिया था कि कम्प्रेहैन्सिव सिस्टम ऑडिट रिपोर्ट के लिए एक आईटी ऑडिट फर्म की नियुक्ति की जाए। इस रिपोर्ट के आधार पर ही आरबीआई को पेटीएम पेमेंट बैंक को नए ग्राहकों को दोबारा से ऑनबोर्ड करने की अनुमति देनी थी। वहीँ पेटीएम के सामने अन्य कई पेमेंट एप्लीकेशन का प्रयोग लगातार बढ़ने से पेटीएम की उपयोगकर्ताओं में लगातार कमी भी आ रही है।

सपाट बंद हुए पेटीएम का शेयर :

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

पेटीएम की प्रमोटर कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस का शेयर आज के कारोबार में 761 रुपये प्रति शेयर पर सपाट बंद हुआ। जबकि लगभग वर्षभर पहले यह शेयर 500/- से भी कम हो गया था। पेटीएम की इस खबर ने शेयर धारकों को चिंता में डाल दिया है।