बच्चे ने कार चालक का ध्यान भटकाकर, कर ली 90 हजार रूपये की चोरी, इस तरह दिया घटना को अंजाम….।

 देवास (म.प्र.) : एक बच्चे ने कार चालक को उलझाकर उसके 90 हजार रूपये लेकर भाग गया। घटना भोपाल रोड स्थित सेन थाम स्कूल की की है जिसके डायरेक्टर हैंसी थॉमस की कार से दिनदहाड़े चोरी हो गई। कार के अंदर से 90 हजार रुपए सहित मोबाईल फ़ोन, डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, शापिंग कार्ड आदि पर आरोपी बच्चे ने हाथ साफ किया। वारदात एबी रोड पर जिला अस्पताल तिराहा के समीप मंगलवार दोपहर में हुई। बताया जा रहा है कि जिस समय वारदात हुई उस दौरान थॉमस एक शोरूम के अंदर गई थीं।

कार में चालक था, उससे एक बच्चे ने कहा आपकी गाड़ी का टायर पंचर हो गया है, जैसे ही चालक टायर देखने लगा, बच्चे ने चोरी कर ली। सीसीटीवी फुटेज में चोरी करते हुए बच्चा नजर आया है जो बाद में सड़क पार सामने की ओर चला गया, उसके साथ दो-तीन और लोग भी नजर आ रहे हैं।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी तलाश कर रही है। देवास कोतवाली पुलिस ने बताया मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। गौरतलब है कि पिछले एक साल में इस तरह की करीब आधा दर्जन वारदात अलग-अलग स्थानों पर हो चुकी है लेकिन इनके आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। पहले भी ऐसी घटनायें घटित हो चुकी है, जिनमें किसी गिरोह का अंदेशा है।

संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs