आने वाले चार दिनों तक धुँआधार बारिश का IMD ने जारी किया अलर्ट, रायपुर और आस-पास के क्षेत्रों में रहेगा ऐसा मौसम….।

रायपुर : मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, अचानक बारिश और बढ़ती ठण्ड से लोग लगातार परेशान है, वहीँ अब मौसम ने फिर एक बार करवट बदली है। खतरनाक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रायपुर सहित अन्‍य जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में हल्‍की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि अगले चार दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। साथ ही रायपुर सहित पूरे छत्‍तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही 1 फरवरी से प्रदेश के कुछ स्थानों पर कहीं हल्की तो कहीं जोरदार वर्षा होने की संभावना है। 

बुधवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। हालांकि प्रदेश भर में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा। कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल भी छाए रहे। न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी के चलते इन दिनों ठंड भी थोड़ी कम हुई है। हालांकि सुबह सुबह व रात के वक्त ठंड बनी हुई है और ग्रामीण तथा आउटर क्षेत्रों में भी ठंड ज्यादा है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

वर्षा का क्षेत्र मुख्यत : उत्तर छत्तीसगढ यानी सरगुजा, अंबिकापुर में रहने की संभावना है। रायपुर में बादल छाए रहेंगे। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने तथा अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में, मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 65 डिग्री पूर्व तथा 30 डिग्री उत्तर में स्थित है। एक द्रोणिका बांग्लादेश से उत्तर ओडिशा तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त गर्म हवाएं आने के कारण उत्तर छत्तीसगढ में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं।

संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs