लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से किया जायेगा सम्मानित, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान। इन नेताओं ने दी बधाई….।

नई दिल्ली : भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को 96 साल की उम्र में भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा करते हुए एल.के आडवाणी को बधाई दी। इसके बाद से अब कई लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। देश भर के नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने की घोषणा पर बधाई दे रहे हैं। दरअसल पीएम मोदी ने जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि एलके आडवाणी हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक हैं और भारत के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। इसी क्रम में देश के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लालकृष्ण आडवाणी को बधाई देते हुए सोशल मीडिया हेंडल पर लिखा कि देश के वरिष्ठतम नेता और हमारे मार्गदर्शक आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न की घोषणा अत्यंत सुखद और आनंददाई है। आडवाणी जी को ‘भारत रत्न’ घोषित करने के लिए मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं और आडवाणी जी के स्वस्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।

लालकृष्ण आडवाणी के कुछ महत्वपूर्ण तथ्य :

(जन्म: 8 नवम्बर 1927) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। भारतीय जनता पार्टी को भारतीय राजनीति में एक प्रमुख पार्टी बनाने में उनका योगदान सर्वोपरि कहा जा सकता है। वे कई बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। जनवरी 2008 में राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन ने लोकसभा चुनावों को आडवाणी के नेतृत्व में लड़ने तथा जीत होने पर उन्हें प्रधानमन्त्री बनाने की घोषणा की थी।

भारतीय जनता पार्टी के जिन नामों को पूरी पार्टी को खड़ा करने और उसे राष्ट्रीय स्तर तक लाने का श्रेय जाता है उसमें सबसे आगे की पंक्ति का नाम है लालकृष्ण आडवाणी। लालकृष्ण आडवाणी कभी पार्टी के कर्णधार कहे गए, कभी लौह पुरुष और कभी पार्टी का असली चेहरा। कुल मिलाकर पार्टी के आजतक के इतिहास का अहम अध्याय हैं लालकृष्ण आडवाणी।

देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि, ”लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।”

प्रधानमंत्री मोदी ने पोस्ट में लिखा कि ‘मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी है कि लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने लिखा कि मैंने भी उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर आडवाणी जी को बधाई दी है। हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक, आडवाणी जी का भारत के विकास में अविस्मरणीय योगदान है।

जमीनी स्तर पर किया काम :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

प्रधानमंत्री ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी जी ने जीवन जमीनी स्तर पर काम करते हुए अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी और उप प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने का अवसर मिला। उन्होंने हमारे गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लिखा कि वे हमेशा अनुकरणीय और समृद्ध अंतर्दृष्टि से भरे रहे हैं।

मेरे लिए ये भावुक क्षण : पीएम मोदी

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आडवाणी जी ने राजनीतिक नैतिकता में एक अनुकरणीय मानक स्थापित किया है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के लिए अद्वितीय प्रयास किए। पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है। मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि मुझे उनके साथ लगातार बात करने और सीखने का अवसर मिलता रहा।

संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs

कई नेताओं ने अडवाणी को दी बधाइयाँ :

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज हृदय अत्यंत प्रसन्न है। भारत सरकार ने हम सभी के मार्गदर्शक, श्रद्धेय लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने सोशल मीडिया हेंडल एक्स पर दी बधाई। उन्होंने लिखा कि लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह देश के लिए गर्व की बात है. इसके साथ ही पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करने पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हम सब लालकृष्ण आडवाणी को बधाई देते हैं।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम सबके प्रेरणास्रोत श्रद्धेय लाल कृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न दिये जाने के निर्णय से बड़े हर्ष और आनंद की अनुभूति हुई है। वे राजनीति में शुचिता, समर्पण और दृढ़ संकल्प के प्रतीक हैं. उन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में अनेक भूमिकाओं में, देश के विकास और राष्ट्रनिर्माण में जो महत्वपूर्ण योगदान किया है, वह अविस्मरणीय और प्रेरणास्पद है।

क्या है भारत रत्न सम्मान :

भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है। जिन लोगों ने कला,साहित्य,विज्ञान,समाज सेवा और खेल के क्षेत्र में देश के लिए असाधारण योगदान दिया हो उन्हें इस सम्मान से नवाजा जाता है।

भारत रत्न से सम्मानित लोगों को क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं? :

महामृत्युंजय मन्त्र का 108 बार जप करें और अपने भाग्य का उदय करें , रोज सुबह जरुर सुनें , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=wHhFeD-PXdc&t=65s

  • भारत रत्न पाने वाले व्यक्ति को मेडल के साथ प्रमाण पत्र दिया जाता है।
  • इस सम्मान में कोई भी धनराशि नहीं दी जाती है।
  • भारत रत्न पाने वालों को टैक्स न भरने की छूट दी जाती है।
  • स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में खास अतिथि के तौर पर भी भाग ले सकते हैं।
  • इन्हें हवाई जहाज,ट्रेन और बस में नि:शुल्क यात्रा की छूट मिलती है।
  • सम्मानित व्यक्ति संसद की बैठकों और सत्र में भाग ले सकते हैं।
  • किसी राज्य में घूमने जाने पर उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा मिलता है।
  • भारत सरकार इन्हें वारंट ऑफ प्रेसिडिंस में जगह देती है। यह एक तरह का प्रोटोकॉल होता है। इसमें सम्मानित व्यक्ति को राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति,प्रधानमंत्री, राज्यपाल, पूर्व राष्ट्रपति, उप प्रधानमंत्री,मुख्य न्यायाधीश,लोकसभा स्पीकर,कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री,पूर्व प्रधानमंत्री और संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के नेता के बाद जगह मिलती है।