सांकरा निको : राजधानी में लगातार गांजे के तस्कर पकड़ में आ रहे है, नशे के सौदागरों पे पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। जानकारी के अनुसार रायपुर के धरसींवा क्षेत्र को गांजागढ़ बनाने में लगे नशे के सौदागरों पर पुलिस ने अब तक की बड़ी कार्यवाही करते हुए एक ट्रक, दुपहिया वाहन और पांच मोबाईल सहित चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में एंटी क्राइम साईबर यूनिट और धरसींवा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत गिरौध आयुष पेट्रोल पंप पास के पास दबिश देकर गांजा तस्करों को ट्रक और बाईक से गांजा बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।
पुलिस ने आरोपी युवक पिंटू यादव पिता कमल यादव उम्र 31 साल निवासी बरगुनिया थाना कटोरिया जिला बांका बिहार, संजू उईके पिता सिलिप उईके उम्र 25 निवासी उरला आवास योजना कालोनी थाना उरला जिला रायपुर, सूरज वर्मा पिता संतराम वर्मा उम्र 26 साल निवासी बिरगांव संतोष नगर थाना उरला जिला रायपुर, राजेश सेन पिता लक्ष्मण सेन उम्र 36 साल निवासी राजेन्द्र नगर बजरंग मंदिर के पास उरला थाना उरला जिला रायपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह किलो 100 ग्राम गांजा, तथा पांच नग मोबाईल फोन बरामद किया है।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
गिरफ्तार आरोपियों से इस काले व्यवसाय की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य आरोपियों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा गांजा ओड़िसा के जिला खुर्धा निवासी गोविंद चंद्र रथ से लाना बताया गया गया। ओड़िसा से छत्तीसगढ़ में लगातार माल तस्करी होकर आ रहा है। इस पर एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना धरसींवा पुलिस की संयुक्त टीम ने पतासाजी करते हुए ओडिशा के आरोपी को पकड़ा। ओड़िसा के गोविंद चंद्र रथ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना से संबंधित मोबाईल फोन जब्त कर उसके विरुद्ध कार्यवाही की गई। तस्करों के खिलाफ पुलिस लगातार मुस्तैद है, नशे में बदमाश घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहे है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y