रायपुर: प्रदेश में राजिम के त्रिवेणी संगम पर 24 फरवरी से राजिम कुम्भ की शुरूआत होगी। 15 दिनों तक चलने वाले इस मेले में देशभर के चार हजार से अधिक साधु-संतों के जुटेंगे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निर्देश के बाद नागा साधु-संतों को बुलाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजिम कुंभ कल्प और रामोत्सव के नाम से इस बार मेला लगेगा।
अधिकारियों का कहना है कि नाम बदलते ही साधु-संतों को आमंत्रण पत्र भेजने का काम शुरू हो जाएगा।महामंडलेश्वर, महंत और साधु-संतों से संपर्क कर समय निर्धारित किया जा रहा है। बताया जाता है कि महामंडलेश्वर विशेकानंद महाराज, महामंडेलश्वर शिवस्वरूपा नंद महाराज, महंत ज्ञान स्वरूपानंद महाराज, सतपाल महाराज, हरिद्वार के गायत्री प्रमुख डा चिन्मयानंद महाराज, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री, सिहोर के पंडित प्रदीप मिश्रा आदि साधु-संतों से संपर्क किया गया है। इन्होंने राजिम कुंभ में आने की सहमति दी है।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजिम कुंभ कल्प का आयोजन पूरी भव्यता के साथ करने के लिए गरियाबंद, रायपुर और धमतरी जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर सात दिनों के अंदर योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि प्रदेश के राजिम को मिनी प्रयागराज भी कहा जाता है। यहां पाच वर्षों में महाकुंभ का भी आयोजन होता है। बता दें कि कांग्रेस के शासनकाल में इसका नाम परिवर्तित कर माघी पुन्नी मेला रखा गया था।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
स्थानीय कलाकारों के लिए अलग मंच :
राजिम कुंभ स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए एक अलग मंच बनाया जाएगा, जिसमें सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक कार्यक्रम चलेगा। मंत्री के निर्देश के बाद राजिम के आसपास की सभी सड़कों को सुधारने के कार्य आरंभ हो गए हैं। विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को लाइटिंग, ट्रांसफार्मर, जनरेटर की व्यवस्था, सजावट, पुल-पुलिया में रोशनी आदि की व्यवस्था, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पेयजल की व्यवस्था के साथ-साथ आयोजन स्थल पर करीब 300 शौचालय बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
बसों में होमगार्ड रहेंगे तैनात :
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
राजिम की ओर सभी दिशाओं से करीब 100 बसें चलाई जाएंगी। सुरक्षा के नाते बसों में होमगार्ड के जवान भीउपस्थित रहेंगे। खाद्य विभाग की ओर से 100 से अधिक दाल-भात केंद्र संचालित होंगे, जिसके लिए जल्द ही टेंडर जारी होगा। समाजसेवी संगठनों को भंडारा संचालित करने की अनुमति दी जाएगी। आयोजन स्थल पर 24 घंटे चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y



