रायपुर : मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। दो दिनों से लग रही गर्मी से एक बार फिर राहत मिलती दिखाई दे रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अब उत्तर की ओर से बुधवार से दोबारा ठंडी और शुष्क हवाओं का प्रभाव बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इसकी वजह से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में अगले दाे से तीन दिनों में दो से तीन डिग्री की गिरवाट होने के आसार हैं। इसके अलावा अधिकतम तापमान में भी मामूली गिरावट होने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं। दो दिन पूर्व काफी गर्म मौसम था।
सात और आठ फरवरी को मौसम शुष्क रहने के संकेत हैं। साथ ही राजधानी में आसमान साफ रहने की संभावना है और प्रात: काल में कुहासा रहने के बाद अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। इसी बीच मंगलवार को धूप की वजह से राजधानी सहित प्रदेशभर में पारा चढ़ा रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तिल्दा में, जबकि न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।
राजधानीवासियों ने गर्म कपड़ों का प्रयोग किया बंद :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
इस वर्ष जनवरी में पिछले वर्षों की तुलना में मौसम काफी गर्म रहा। वहीं, फरवरी शुरू होने के साथ ही लोगों के घरों के पंखे अपनी पूरी रफ्तार के साथ चल रहे हैं। वहीं, दिन में तो पंखों के बिना रह पाना ही संभव नहीं है। इसके अलावा अब तो रात में भी गर्म कपड़ों से लोगों ने किनारा ही कर लिया है। अब मौसम लगातार गर्म हो रहा है।
अधिकतम तापमान औसत से सात डिग्री ज्यादा :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान औसत से लगभग सभी क्षेत्रों में ज्यादा है। औसत से सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान राजनांदगांव में सात डिग्री, बिलासपुर में पांच डिग्री, दुर्ग में चार डिग्री, रायपुर में तीन डिग्री, अंबिकापुर व जगदलपुर में दो डिग्री और पेंड्रा रोड में यह एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
न्यूनतम तापमान भी औसत से ज्यादा :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
अधिकतम तापमान के अलावा न्यूनतम तापमान भी औसत से ज्यादा चल रहा है। सर्वाधिक अंतर पांच डिग्री रायपुर व राजनांदगांव में है। वहीं, बिलासपुर व जगदलपुर में चार डिग्री सेल्सियस, अंबिकापुर में तीन डिग्री सेल्सियस, जबकि दुर्ग और पेंड्रा रोड में यह औसत से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs



