दुर्ग/भिलाई : कई बार विदेशों में लोगों को नौकरी दिलाने के बहाने बेचने की घटनायें सामने आती है। ऐसी ही एक खबर दुर्ग से बंधक बनी दीपिका हाउस मेड की नौकरी करने के लिए अरबी प्रायद्वीप के पूर्व-दक्षिण में स्थित ओमान गई थी। यहां पहुंचकर उन्हें काम तो मिला नहीं, बल्कि बंधक बनाकर बेचने की धमकी दी जाने लगी। बताया जा रहा है कि, हाउस मेड की नौकरी के लिए वह केरल की एक प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से वहां भेजी गई थी। दीपिका को दुर्ग से हैदराबाद और हैदराबाद से मस्कट के लिए ले जाया गया था। मस्कट एयरपोर्ट से दीपिका को हफीजा के घर यानी जैनब के पास ले जाया गया। जैनब भारत से कई बार लोगों को काम दिलाने के नाम पर मस्कट लेकर जाती हैं। दीपिका ने भी इसी तरह जैनब पर भरोसा किया और काम की तलाश में मस्कट पहुंच गई। इसके बाद ओमान में मुनीर और हफीजा के परिवार में दीपिका को खाना बनाने का कार्य भी मिला था।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
बता दें कि दुर्ग जिले की निवासी दीपिका के पति जे. मुकेश ने पुलिस को आवेदन दिया कि उनकी पत्नी खुर्सीपार निवासी जोगी दीपिका घरेलू काम दिलाने के बहाने हैदराबाद निवासी अब्दुल्ला नामक व्यक्ति ने ओमान की राजधानी मस्कट निवासी हाफिजा के घर मई 2023 में भेजा था, जहां जोगी दीपिका को बंधक बनाकर रखा गया था। दीपिका का पासपोर्ट, वीजा संबंधित सारे दस्तावेज़ भी रख लिए गए थे और उसे भारत वापस भेजने के लिए लाखों रूपये की भी मांग की जा रही थी। यह विषय जैसे ही उपमुख्यमंत्री शर्मा के संज्ञान में आया। उन्होंने स्वत: पहल करते हुए पुलिस को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
किसी और को बेचने की दी धमकी :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
दीपिका ने किसी तरह सोशल मीडिया पर धमकी देने की बात बताई थी। महिला ने वीडियो में आशंका जताई थी कि, यदि वो वहां से नहीं छूटी तो जल्द ही उसे दूसरे के हाथों बेच दिया जाएगा। क्योंकि जिस घर में वह काम कर रही है, वहां उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। इतना ही नहीं उससे तीन लाख रुपये देने की बात कही जा रही थी। पैसों के ऐवज में ही उसे छोड़ने के लिये राजी थे नहीं तो कहीं बेचने की तैयारी थी।
8 महीने से ओमान में बंधक :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
भिलाई की रहने वाली दीपिका 8 महीने से ओमान में बंधक बनकर रह रही हैं। उसके पति मुकेश जोगी ने बताया था कि, दीपिका 30 मई 2023 से ओमान में है। हाउस मेड की नौकरी के लिए वह केरल की एक प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से ओमान पहुंची थी।
गृहमंत्री ने ट्वीट कर क्या लिखा :
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
इस मुद्दे पर जब सरकार ने समाधान किया तो गृह मंत्री विजय शर्मा ने ट्वीटर पर लिखा कि, मस्कट में बंधक बना कर रखी गई छत्तीसगढ़ की बहन दीपिका जोगी को मुक्त करवाया गया है और फोन पर महिला से हाल-चाल भी पूछा है। इसके साथ ही उन्होंने दूतावास अधिकारियों को उनकी सुरक्षा के लिए निर्देश दे दिए हैं।
मामले में गृहमंत्री ने किया सराहनीय प्रयास :
महामृत्युंजय मन्त्र का 108 बार जप करें और अपने भाग्य का उदय करें , रोज सुबह जरुर सुनें , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=wHhFeD-PXdc&t=65s
उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने अपनी पहल पर ओमान में बंधक बनाई गई भिलाई खुर्सीपार निवासी जोगी दीपिका को मुक्त करवाया है। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने ओमान स्थित भारतीय दूतावास से लगातार संपर्क किया और त्वरित कार्यवाही के बाद दीपिका को सुरक्षित दूतावास लाया गया। ओमान में भारतीय दूतावास से उपमुख्यमंत्री लगातार संपर्क में रहे। विधानसभा से भी वे लगातार इस मामले पर लगातार जानकारी लेते रहे। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने ओमान में बंधक बनाई गई दीपिका से फोन पर बातचीत भी की। उन्होंने दीपिका से सबसे पहले हालचाल पूछा। दीपिका ने बताया कि मै अभी बिल्कुल सुरक्षित हूं। मस्कट की दूतावास में आ गई हूं। गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा, आप बिल्कुल चिंता मत करिए। आपके आने की व्यवस्था हम करेंगे। आप मेरा नंबर रख लीजिए। आप छत्तीसगढ़ आने के बाद मुझे फोन करिए और आप अपने साथ मस्कट में हुए वाकए के बारे में बताइये। आपको जिन लोगों ने धोखा दिया, उस मामले की तह में जाकर कार्यवाही की जाएगी। वर्तमान में दीपिका भारतीय दूतावास की सुरक्षा में है और जल्द ही भारत लौटने वाली है।