TMC कार्यकर्ताओं पर भड़की स्मृति ईरानी, लगाये ये गंभीर आरोप, प. बंगाल के जंगलराज को लेकर कही ये बात….। राज्यपाल ने कहा ये आंसू बहाने का समय।

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल से कई बार अराजक घटनाएं सामने आ ही जाती है, कई भाजपा और RSS कार्यकर्ताओं पर हमले और उनकी मौत की खबर लगातार सामने आई है। वहां के आम लोगों के साथ काफी घटनायें हो चुकी है, जिसको लेकर कई बार संसद में सवाल उठे है और आम जनता द्वारा पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग हो चुकी है। अब पश्चिम बंगाल के 24 परगना में कुख्यात संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। यह आरोप खुद संदेशखाली की महिलाओं ने एक वीडियो में लगाया है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टीएमसी पर जबरदस्त हमला किया। उन्होंने कहा कि संदेशखाली में कुछ महिलाओं ने मीडिया को अपनी आपबीती सुनाई है। यह बेहद दर्दनाक और डराने वाली सच्चाई है।

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में कुछ महिलाओं ने मीडिया को अपनी आपबीती सुनाई है। महिलाओं ने बताया कि टीएमसी के गुंडे हर घर में सबसे खूबसूरत महिला की पहचान करने के लिए घर-घर गए है। चिन्हित महिलाओं से कहा गया कि भले ही तुम इन महिला के पति हो, लेकिन अब तुम्हारा अपनी पत्नी पर कोई अधिकार नहीं है। वे हर रात महिलाओं का अपहरण कर लेते थे। वह जब तक हम से संतुष्ट नहीं हो जाते, हमें नहीं छोड़ते। ये आरोप महिलाओं ने लगाए हैं। यह आरोप क्षेत्र के दलित, एसटी, मछुआरा और किसान समुदाय की महिलाओं ने लगाए हैं।

संदेशखाली की महिलाओं ने लगाया बलात्कार का आरोप :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

संदेशखाली हिंसा पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि ममता बनर्जी हिंदुओं के नरसंहार के लिए जानी जाती हैं। वह अब अपने आदमियों को टीएमसी कार्यालय में युवा विवाहित हिंदू महिलाओं को बलात्कार के लिए ले जाने की अनुमति देंगी। यह आदमी कौन है? संदेशखाली की महिलाओं ने बंगाली हिंदू महिलाओं के सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया है? अब तक हर कोई सोच रहा है कि शेख शाहजहां कौन है। अब, ममता बनर्जी को इस सवाल का जवाब देना होगा कि शेख शाहजहां कहां है? इस मामले को लेकर स्मृति ईरानी TMC पर काफी हमलावर हुई।

यह आंसू बहाने का समय – राज्यपाल :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

वहीँ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि मैंने जो देखा वह भयानक रूप से चौंकाने वाला था। मेरे होश उड़ गए। मैंने कुछ ऐसा देखा जो मुझे कभी नहीं देखना चाहिए था। मैंने बहुत सी चीजें सुनीं जो मुझे कभी नहीं सुननी चाहिए थीं। अगर आपके आंसू हैं, यह उन आंसुओं को बहाने का समय है। मानव जीवन कितना भयानक है, जहां कानून अपना काम नहीं कर सकता। राज्यपाल ने बंगाल में हो रही घटनाओं को लेकर आम आदमी की मज़बूरी को बयान किया, जहाँ प्रशासन भी उसका साथ नहीं दे पा रहा है।

गुंडों ने पत्नी के सामने पति को पीटा गया – राज्यपाल

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

उन्होंने कहा कि मैंने वहां अपनी माताओं और बहनों की बात सुनी। एक खुशहाल घर की कल्पना करें। पति और पत्नी, बड़े बच्चे, जिनमें बच्चियां भी शामिल हैं। कुछ गुंडे घर के अंदर आते हैं, और बच्चियों को पकड़ लेते हैं, पति के सामने पत्नी पर हमला करते हैं और पति को पीटते हैं। यह भयानक घटना देख दिल दुखी हो जाता है।

दोषियों को मिलेगी सजा – राज्यपाल

संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs

उन्होंने कहा कि वे जानते हैं कि यह किसने किया है। हमें इसे संविधान के तहत लड़ना चाहिए। मैं इसे संविधान के तहत लड़ूंगा। मैं इसे कानून के तहत लड़ूंगा। मैं राज्य की लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार के साथ इसके खिलाफ लड़ूंगा। निश्चित रूप से हम यह सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे कि दोषियों को सजा मिले।

उपरोक्त वक्तव्यों से राज्यपाल ने वहां हो रहे हिन्दुओं के साथ अत्याचार को बयान कर अपनी पीड़ा जताई, बंगाल की ख़बरें भी अब मीडिया तक मुश्किल से पहुँच पा रही है?

महामृत्युंजय मन्त्र का 108 बार जप करें और अपने भाग्य का उदय करें , रोज सुबह जरुर सुनें , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=wHhFeD-PXdc&t=65s