बिहार : जदयू विधायकों को तोड़ने के लिए मिला 10-10 करोड़ का ऑफर, 2 MLA किडनैप करने की FIR भी दर्ज, सनसनीखेज खुलासा।

पटना : लोकसभा चुनाव को लेकर राजनैतिक गलियारों में लगातार उथल पुथल मची हुई है। वहीँ बिहार विधानसभा में भले ही नीतीश कुमार ने विश्वास मत जीत लिया हो, लेकिन सियासी गलियारों में उथलपुथल अभी भी जारी है। ताजा मामला पटना से सामने आया है। यहां के कोतवाली थाने में जेडीयू की विधायक बीमा भारती और दिलीप राय के अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस मामले ने काफी तुल पकड़ लिया है।

ये है पूरा मामला? :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

जदयू की विधायक बीमा भारती और दिलीप राय के अपहरण की एफआईआर जेडीयू के विधायक सुधांशु शेखर ने दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जेडीयू के विधायक डॉ संजीव और तेजस्वी यादव के करीबी ठेकेदार सुनील कुमार राय ने मिलकर दोनों विधायकों का अपहरण किया है। अपहरण की शिकायत को लेकर बवाल मचा हुआ है।

10-10 करोड़ का क्या मामला है? :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

वहीँ इस मुद्दे पर सुधांशु शेखर ने FIR में ये आरोप भी लगाया है कि जदयू विधायकों को तोड़ने के लिए 10-10 करोड़ का ऑफर दिया जा रहा था। तेजस्वी के करीबी सुनील कुमार ने ये ऑफर दिया था। FIR दर्ज कराने वाले विधायक सुधांशु शेखर अभी मुख्यमंत्री आवास में मौजूद रहे हैं।

राजगीर से जदयू विधायक कौशल किशोर का बड़ा दावा :

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

राजगीर से जदयू विधायक कौशल किशोर के पास भी 5 करोड़ का ऑफर आया था, राजद नेता शक्ति यादव ने उन्हें फोन किया था। कौशल किशोर ने खुद फोन पर इस बात की पुष्टि की है। 

गौरतलब है कि बिहार की सियासत में आज बड़ा दिन था। विधानसभा में नीतीश कुमार ने विश्वास मत हासिल कर लिया है। डिप्टी स्पीकर को जोड़कर 130 वोट विश्वास मत के पक्ष में पड़े। वहीं विश्वास मत पर वोटिंग से विपक्ष ने वॉकआउट कर लिया।

संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs