फारूक अब्दुल्ला को ED का समन, ED ने पूछताछ के लिये बुलाया, इस मामले में फंसे फारूक….।

जम्मू कश्मीर : लगातार ED के छापे बड़े-बड़े नेताओं पर पड़ रहे है, अधिकतर नेता ED की कार्यवाही की चपेट में आ रहे है। प्रवर्तन निदेशालय यानी ED का शिकंजा अब जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला तक भी पहुंच गया है। जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन मनी लांड्रिंग मामले में ईडी ने फारुक अब्दुल्ला को समन जारी किया है। ED ने फारूक अब्दुल्ला को मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। प्रवर्तन निदेशालय ने 2022 में इस मामले में आरोप पत्र दाखिल किया था। ये घोटाला फारूक अबदुल्ला के साल 2001 से 2012 के बीच जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रहने के दौरान हुआ था। इस मामले में ED ने अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

ये लगे है आरोप? :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

ईडी की चार्जशीट में लगे आरोपों के मुताबिक, फारूक अब्दुल्ला ने अध्यक्ष रहने के दौरान जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और दूसरे लोगों के खेल के विकास के नाम पर मिले फंड को डायवर्ट कर उसका निजी लाभ के लिए इस्तेमाल किया। इस फंड को कई प्राइवेट बैंक अकाउंट और करीबियों को भेजा गया। बाद में फंड की आपस में बंदरबांट की गई। इसमें करोड़ों रूपये के बंदरबांट की जानकारी माहौल है।

लगभग 43.6 करोड़ रुपये का घोटाला :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, फारूक साल 2001 से 2012 के बीच जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष थे। बीसीसीआई की तरफ से 112 करोड़ रुपये एसोसिएशन को दिए गए थे जिसमें से 43.6 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया था। 2018 में इस मामले में सीबीआई की चार्जशीट को आधार बनाकर ED ने PMLA की जांच शुरू की थी। इसी मामले में कार्यवाही की जा रही है।

श्रीनगर लोकसभा सीट से सांसद हैं फारूक :

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

86 वर्षीय फारूक अब्दुला इस समय श्रीनगर लोकसभा सीट से सांसद हैं। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) में अनियमितताओं को लेकर ईडी ने 2022 में फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। बता दें कि पिछले साल अप्रैल में जांच एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर बैंक धोखाधड़ी मामले में फारूक अब्दुल्ला के बेटे उमर अब्दुल्ला से पूछताछ की थी। अब ED के समन भेजे जाने के बाद अब्दुल्ला से क्या पूछताछ होगी? अभी इसकी जानकारी नहीं है।

संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs