रायपुर : लोकसभा के साथ-साथ राज्यसभा को लेकर भी गहमागहमी शुरू हो गई है। राज्यसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ की एक राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने देवेन्द्र प्रताप सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। देवेंद्र प्रताप सिंह तत्कालीन गोंड आदिवासी शाही परिवार के वंशज हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सक्रिय सदस्य रहे हैं। भाजपा के एक पदाधिकारी ने कहा कि वह रायगढ़ जिले के लैलुंगा से निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य हैं। बता दें कि सरोज पांडे का राज्यसभा में कार्यकाल समाप्त होने वाला है और उनकी जगह देवेंद्र प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। सरोज पाण्डेय को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
विश्व विख्यात शास्त्रीय नृत्य और संगीत सम्राट के पोते :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
छत्तीसगढ़ के पांच राज्यसभा सदस्यों में सरोज पांडे के अलावा अन्य चार सदस्य कांग्रेस के केटीएस तुलसी, फूलोदेवी नेताम, रंजीत राजन और राजीव शुक्ला हैं। देवेन्द्र प्रताप सिंह रेल मंत्रालय की रेलवे हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य भी हैं। पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह, विश्व विख्यात शास्त्रीय नृत्य और संगीत सम्राट रायगढ़ नरेश स्वर्गीय राजा चक्रधर सिंह के पोते हैं।” राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के 54 जबकि कांग्रेस के 35 विधायक हैं। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का विधानसभा में एक सदस्य है। इस समय राज्य में भाजपा के सबसे ज्यादा विधायक है।
पार्टी संगठन के लिए अहम पदों पर निभाई बड़ी जिम्मेदारियां :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
देवेंद्र प्रताप सिंह 2005-06 में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री रहे। 2008 में वह प्रदेश भाजपा कार्यकारणी के सदस्य रहे और उसके बाद 2011-12 में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के रायगढ़ जिलाध्यक्ष और 2011 में ही अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रह चुके हैं। देवेंद्र वर्तमान में रायगढ़ के लैलूंगा क्षेत्र से जिलापंचायत सदस्य हैं। जनजाति गौरव समाज के वह बिलासपुर समाज के अध्यक्ष हैं। इनकी सक्रियता काफी रही है।
यहाँ से की इन्होने पढ़ाई-लिखाई? :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
देवेंद्र प्रताप सिंह ने राजकुमार कॉलेज रायपुर और सेंट स्टीफन्स कॉलेज दिल्ली से पढ़ाई की है। इसके आलावा उन्होंने दिल्ली विश्व विद्यालय से इतिहास में पीजी किया है। वर्तमान में वह रुड़केला लैलूंगा में निवासरत हैं। देवेंद्र प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं धर्म जागरण मंच के विभिन्न दायित्व का निर्वहन किया है। वह रायगढ़ में आयोजित होने वाले चक्रधर समारोह की आयोजन समिति के सदस्य भी हैं। इस बार इन्हें सरोज पाण्डेय की जगह राज्यसभा में भेजा जा रहा है।
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs