रायपुर : गौ तस्कर लगातार राज्य में सक्रिय है, सीमा से लगे राज्यों जिलों से गौ तस्करी को लगातार अंजाम दिया जा रहा है। वहीँ यह दुर्दान्त मामला सामने आया है। खबर के अनुसार छत्तीसगढ़ के रायपुर-दुर्ग जिले के सीमा क्षेत्र में गो-तस्करी का काफी बड़ा मामला सामने आया है। गोसेवकों ने कुम्हारी नाका में गोवंशों से भरा कंटेनर पकड़ा है। बताया जा रहा है कि कंटेनर में लगभग 100 गोवंश बंद थे। इनमें से लगभग 10 की मौत हो गई है, जबकि कई के पैर टूटे हुए हैं। कई की हालत ख़राब है।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
बताया जा रहा है कि कंटेनर की पहचान छिपाने के लिए नकली नंबर प्लेट लगाई गई थी।गौसेवकों ने कंटेनर को पकड़ने के बाद जरवाय स्थित गोठान में मवेशियों को लाया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस समेत गौसेवक मौके पर मौजूद हैं। कुम्हारी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
यह मामला मंगलवार देर रात का है। जानकारी के अनुसार गौसेवकों ने सिमगा से कुम्हारी तक पीछाकर गौतस्करों के कंटेनर पकड़ा है। गौसेवकों ने कुम्हारी टोलनाका पर कंटेनर को रुकवा कर लिया था। जब कंटेनर को खोलकर देखा गया तो उसमें लगभग 100 गौवंश बरामद किये गये, जिनको जरवाय स्थित गोठान में भेज दिया गया। वहीं कंटेनर में ठूंस-ठूंस कर भरे जाने से 10 गौवंशों की मौत हो चुकी थी। कुम्हारी पुलिस इस संबंध में केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर गौसेवक काफी आक्रोशित हो गये, कंटेनर में गौवंश की हालत काफी दयनीय थी।
गौ – तस्करी मामले में राजनीति शुरू :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
वहीं गौ-तस्करी मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गो तस्करी को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम बघेल ने कहा, बहुत दुख हो रहा है यह दृश्य देखकर। सूचना मिली है कि रायपुर में हीरापुर के पास ग्रामीणों ने एक ट्रक पकड़ा है जिसमें लगभग 100 गायें थी। पता चला है 13 गायों की मृत्यु हो चुकी है। भाजपा की सरकार आते ही “तस्करी” और गौ माता पर अत्याचार का सिलसिला फिर शुरू हो गया। इन तस्करों के गिरोह और शासन में बैठे “गौ हत्यारों” को सामने आकर जवाब देना होगा।
गौसेवक ओमेश बिसेन ने कहा :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
यह बहुत ही चिंताजनक हालत है, लगातार ऐसे मामले सामने आते है, सत्ता किसी की भी हो सरकारें सिर्फ खानापूर्ति करती है, गौ वंश को भी राजनैतिक लाभ के लिये प्रयोग किया जाता है, सरकारी गौशालाओं में भी बहुत ख़राब हालात है, गौमाता के आधे शरीर तक गौशाला में गोबर भर जाता है और बैठने की जगह तक नहीं बचती वहीँ उनके खुर भी ख़राब होने लगते है। सभी गौसेवक बड़ी ही मुश्किल और मेहनत से गौमाता की सेवा कर पाते है।
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs