रायपुर : महतारी वंदन को लेकर सभी महिलायें काफी उत्साहित थी, लेकिन जैसे ही इसके नियम सामने आये उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया, धनाढ्य वर्ग की महिला भी इस योजना खुश थी, लेकिन सबकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। अब जब छत्तीसगढ़ की पात्र महिलाएं महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन तो कर रही हैं, लेकिन मोबाइल नंबर के फेर में उन्हें सालभर में मिलने वाली 12,000 रुपये की राशि फंसती हुई दिखाई दे रही है, क्योंकि एक ही मोबाईल नंबर से ही दो से तीन आवेदन किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ हितग्राही तो आपरेटर या फिर चाइस सेंटर के नंबर तक से आवेदन कर रही हैं।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
अधिकतम आय वर्ग वाली महिलाओं के फॉर्म तो रद्द हो गये वहीँ जब आवेदनों की त्रुटियों की पड़ताल की तो पता चला कि कई आवेदन ऐसे हैं, जिनमें मोबाईल नंबर तो एक हैं ही, साथ ही अकाउंट नंबर, सीआइएफ नंबर भी गलत डाल दिया गया है, जिससे अन्य महिलाओं को भी इस योजना लाभ मिलना मुश्किल दिख रहा है। इसकी वजह से बनाए जा रहे प्रत्येक 100 बंडलों में 8-10 फार्म इसी तरह की त्रुटि वाले ही मिल रहे हैं। इन अपात्र आवेदनों को एकत्र किया जा रहा है। यह गड़बड़ियां निगम स्तर और शिविरों के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों के स्तर पर भी देखने को मिल रही है। ऑनलाइन एंट्री करने के दौरान भी इस तरह की गड़बड़ियां मिल रही हैं। ऐसे में त्रुटि वाले ऐसे सभी फार्म निरस्त कर दिए जाएंगे।
फार्म भरते समय इन बातों का रखें ध्यान :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
- सिर्फ एक मोबाइल नंबर से एक ही आवेदन भरें।
- बैंक पासबुक की स्पष्ट फोटो कापी उपलब्ध कराएं।
- शपथ पत्र में हितग्राही अपना हस्ताक्षर अवश्य करें।
- आधार कार्ड की साफ फोटो कापी उपलब्ध कराएं।
अब ट्रैकिंग की भी मिलेगी सुविधा :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
अब इस योजना के तहत किए गए आवेदनों की स्थिति और उस पर की गई कार्रवाई के बारे में भी जानकारी ली जा सकती है। शासन की ओर से आनलाइन पोर्टल पर आवेदन पत्र की स्थिति जानने की सुविधा प्रदान की गई है। इसमें अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर या फिर आधार कार्ड नंबर दर्ज कर आवेदनों पर की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अब तक 51 लाख 16 हजार से अधिक :
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
बीते 5 फरवरी से इस योजना के तहत अब तक 59 लाख 82 हजार 844 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इस योजना के लिए महिलाएं आफलाइन के साथ अब आनलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 20 फरवरी है। योजना अंतर्गत औसतन प्रतिदिन 5 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। आवेदन के लिए जिलों में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में महिलाएं आवेदन जमा करने के लिए पहुंच रही हैं।
जिलावार प्राप्त आवेदन :
महामृत्युंजय मन्त्र का 108 बार जप करें और अपने भाग्य का उदय करें , रोज सुबह जरुर सुनें , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=wHhFeD-PXdc&t=65s
महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक रायगढ़ जिले में 2 लाख 6 हजार 238, जांजगीर-चांपा में 2 लाख 47 हजार 17, बलरामपुर में 1 लाख 67 हजार 816, बलौदाबाजार में 2 लाख 2 हजार 385, कोंडागांव में 1 लाख 15 हजार 988, कवर्धा 1 लाख 87 हजार 53, सूरजपुर में 1 लाख 74 हजार 953, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 48 हजार 623, गरियाबंद में 1 लाख 38 हजार 322, बेमेतरा में 2 लाख 18 हजार 851, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से 1 लाख 61 हजार 594, रायपुर से 6 लाख 72 हजार 576, राजनांदगांव से 1 लाख 98 हजार 193, सक्ती से 1 लाख 32 हजार 971, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से 80 हजार 529, मुंगेली से 1 लाख 94 हजार 812, बालोद से 1 लाख 2 हजार 758, दंतेवाड़ा से 63 हजार 944, धमतरी से 1 लाख 64 हजार 882, जशपुर से 1 लाख 60 हजार 63, कोरबा से 1 लाख 87 हजार 349, कांकेर से 1 लाख 27 हजार 60, बस्तर से 1 लाख 52 हजार 269, दुर्ग में 2 लाख 75 हजार 119, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से 64 हजार 191, बिलासपुर से 2 लाख 60 हजार 254, सरगुजा से 1 लाख 96 हजार 156, कोरिया से 52 हजार 848, सुकमा से 43 हजार 61, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 75 हजार 459, महासमुंद से 3 लाख 7 हजार 383, नारायणपुर से 19 हजार 160, बीजापुर से 21 हजार 161 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA