पति को जान से मारने की धमकी देकर कई साल तक करता रहा दुष्कर्म, परेशान होकर भाभी ने एसिड पीकर दे दी थी जान, दस वर्ष का कारावास….

इंदौर(म.प्र.)। पति को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्मी देवर वर्षों तक भाभी से दुष्कर्म करता रहा। भाभी ने उससे बचने के लिए मकान भी बदल लिया लेकिन दुष्कर्मी वहां भी पहुंच गया और धमकी देकर दुष्कर्म करने लगा। आखिर परेशान होकर महिला ने एसिड पीकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले की जांच की तो सचाई सामने आ गई। बुधवार को विशेष न्यायालय ने दुष्कर्मी को 10 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई।

18 जून 2021 को एक महिला को स्वजन इंदौर के एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। इस महिला ने एसिड पी लिया था। आरंभिक जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की जांच में पता चला कि महिला के साथ उसका ही देवर दो वर्ष से दुष्कर्म कर रहा था। वह महिला के पति को जान से मारने की धमकी देकर कई बार संबंध बना चुका था। उसके भय के चलते महिला ने यह बात पति को नहीं बताई और किराए के मकान में रहने चली गई।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

दुष्कर्मी देवर वहां भी आ गया और उसे धमकाया कि मैंने तेरा मकान देख लिया है। मैं यहां भी आउंगा। परेशान होकर महिला ने एसिड पी लिया था। पुलिस ने दुष्कर्मी देवर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ चालान प्रस्तुत किया। अतिरिक्त शासकीय अधिवक्ता (एजीपी) जयंत दुबे ने प्रकरण में अभियोजन की ओर से दस गवाहों के बयान करवाए।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

विशेष न्यायाधीश चारूलता दांगी ने प्रकरण में फैसला सुनाते हुए दुष्कर्मी देवर को धारा 376 506, 306 में दोषी पाते हुए उसे दस वर्ष कठोर कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया। दुष्कर्मी एफआइआर दर्ज होने के बाद से ही जेल में है।