नई दिल्ली : राज्यसभा के लिये नामांकन अंतिम तारीख 15 फरवरी है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी राज्यसभा चुनाव में राजस्थान से पार्टी की उम्मीदवार हैं और आज उन्होंने जयपुर में नामांकन भी भर दिया है। सोनिया के नामांकन के समय उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जयपुर एयरपोर्ट पर सोनिया गांधी की अगवानी की। सोनिया के जयपुर पहुंचने से पहले ही नामांकन फॉर्म भरकर सेट तैयार कर लिए गए थे। नामांकन फॉर्म के साथ 10-10 विधायकों के प्रस्तावक और समर्थक के तौर पर हस्ताक्षर करवाए गये। कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है। आज राज्यसभा की गहमागहमी में विराम लग जायेगा।
सोनिया गांधी 1999 से लगातार लोकसभा सदस्य हैं :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
सोनिया गांधी 1999 से लगातार लोकसभा की सदस्य हैं और मौजूदा वक्त में वह में उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। वह अमेठी से भी लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं। यह पहली बार होगा कि वह संसद के उच्च सदन में जायेंगी। वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद राज्यसभा में प्रवेश करने वाली गांधी परिवार की दूसरी सदस्य होंगी। इंदिरा गांधी अगस्त, 1964 से फरवरी 1967 तक उच्च सदन की सदस्य थीं। राज्यसभा जाने की स्थिति में इस बात की प्रबल संभावना है कि सोनिया गांधी आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़े।
प्रियंका गांधी रायबरेली से लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
सोनिया गांधी ने 2019 में यह ऐलान किया था कि यह उनका आखिरी लोकसभा चुनाव होगा। अटकलें लगाई जा रही हैं कि सोनिया गांधी के इस बार चुनाव नहीं लड़ने की स्थिति में उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकती हैं। कांग्रेस कर्नाटक, तेलंगाना, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की सीट जीतने की स्थिति में है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का राजस्थान से राज्यसभा का कार्यकाल इस साल अप्रैल में समाप्त हो रहा है।
प्रदेश कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए सोनिया को नामित करने का आग्रह किया था :
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी नेतृत्व से राज्य से राज्यसभा सीट के लिए सोनिया गांधी को नामित करने का आग्रह किया था। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की शुरुआत आठ फरवरी से हो चुकी है। नामांकन पत्रों की जांच 16 फरवरी को होगी, जबकि उम्मीदवार 20 फरवरी तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw