जयपुर (राजस्थान) : राजस्थान में विरोध और विवाद के बीच आज सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुस्लिम संगठनों ने सूर्य नमस्कार को इस्लाम विरोधी बताते हुए इसका बहिष्कार भी किया था। राज्य के लगभग 76 हजार स्कूलों में आज सुबह 10.30 बजे से 11 बजे तक सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम हुआ। हलांकि इसे लेकर विवाद भी काफी हो रहा है। मुस्लिम संगठनों ने सूर्य नमस्कार का बहिष्कार भी किया लेकिन इसका कोई खास असर नहीं दिखा। मुस्लिम छात्र-छात्राएं भी सूर्य नमस्कार करते हुए नजर आए।उन्होंने कहा हमें कोई दिक्कत नहीं है।
मुस्लिम छात्राओं ने हिजाब में किया सूर्य नमस्कार :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
जयपुर के मुस्लिम बाहुल्य इलाके रामगंज, गलता गेट, गंगापोल सहित अन्य जगहों की तो यहां पर सरकारी और निजी स्कूलों में हिंदू-मुस्लिम सभी धर्म के बच्चों ने एक साथ सूर्य नमस्कार किया। वहीं कुछ स्कूलों में तो बच्चियां हिजाब पहनकर सूर्य नमस्कार करती हुई नजर आईं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा, ‘कुछ लोग जो इसमें अवरोध पैदा कर रहे थे, उसकी बात को न्यायालय ने स्वीकार नहीं किया है। अब यह हर साल होगी, पूरी ताकत से होगी। 7 करोड़ में 4-5 लोग अगर विरोध करते हैं तो उसकी चिंता हम करते भी नहीं हैं, और विरोध वही लोग कर रहे होंगे जो सूर्य भगवान का प्रकाश नहीं लेते होंगे।’
गंगापोल के स्कूल में विवाद :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
सूर्य नमस्कार करनेवाले मुस्लिम छात्र-छात्राओं का कहना था कि उन्हें सूर्य नमस्कार से कोई दिक्कत नहीं है। सूर्य नमस्कार शरीर के लिए बेहतर है। हमें घर में भी मना नहीं किया गया है, इसको एक फिजिकल ऐक्टिविटी के तौर पर देखा जाना चाहिए, धर्म के नज़रिए से नहीं। वहीं गंगापोल के स्कूल में सूर्य नमस्कार नहीं कराया गया। यहां विवाद के बाद पुलिस को बुला लिया गया। यह वही स्कूल है जहां हिजाब को लेकर बच्चों ने विरोध प्रदर्शन किया था। हालांकि अधिकतर मुस्लिम छात्र-छात्राओं के परिजन सूर्य नमस्कार के पक्ष में दिखे।
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs