रायपुर : नशे के सौदागरों के लिये छत्तीसगढ़ एक हब के रूप में बन गया है, किसी भी राज्य में नशे के सामान की सप्लाई के लिये नशे के सौदागर छत्तीसगढ़ से ही माल की लगातार सप्लाई कर रहे है, वहीँ राज्य पुलिस ने भी इनको पकड़ने में कोई कमी नहीं की है।
नशे का गोरखधंधा करने वालों के खिलाफ रायपुर पुलिस ने लगातार ऑपरेशन निजात शुरू किया है। इसके तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने विशेष अभियान चलाया और 10 दिन में नशे का गोरखधंधा करने वाले 26 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 10 आरोपी अन्य राज्यों के हैं। एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शहर में दूसरे राज्यों से आने वाले मादक पदार्थों को रोकने के लिए तस्करों के सप्लाई चेन के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
इनमें ओडिशा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से मादक पदार्थ सप्लाई करने वालों को पकड़ा गया है। उनसे कुल 79 किलो 136 ग्राम गांजा, 4.31 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स, 21 ग्राम अफीम और 600 शीशी प्रतिबंधित नशे की कफ सिरप जब्त किया गया है। अब तक कुल 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से एमडीएमए ड्रग्स, अफीम, सिरप, टेबलेट, गांजा और अवैध शराब भी जब्त की गई है। अवैध शराब बिक्री, सप्लाई, सार्वजनिक स्थान में सेवन करने वाले 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
दिल्ली से किया गिरफ्तार, नागपुर के जरिये करता था सप्लाई :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
देवेन्द्र नगर और गंज पुलिस ने कफ सिरप तस्करी करने वाले 6 आरोपियों को पकड़ा था। मामले की जांच में नागपुर के सप्लायर का पता चला। पुलिस ने उसे पकड़ा। इसके बाद दिल्ली के सप्लायर संजय भारद्वाज की जानकारी मिली। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। इसी तरह खमतराई पुलिस ने रत्नेश सोनी को पकड़ा। उससे पूछताछ के बाद धमतरी के भागवत साहू और सुरेश कुंजाम को पकड़ा गया। उससे कुल 27 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने नशे में उपयोग हो रहे सिरप की होलसेल सप्लाई करने वाला अवंतिका रोहिणी नई दिल्ली निवासी मेडिकल एजेंसी के संचालक संदीप भारद्वाज (42) को भी गिरफ्तार किया है। उसके पास से 600 नग कफ सिरप जब्त किया गया है।
आबकारी ने भी की कार्यवाही जारी :
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
अवैध रूप से शराब का परिवहन, भंडारण तथा सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने, पिलाने वालों के विरुद्ध भी कार्यवाही जारी है। आबकारी एक्ट के 31 प्रकरणों में 32 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 181 लीटर शराब जब्त की गई। धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के 65 प्रकरणों में 65 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 194 लीटर शराब जब्त की गई है। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने, पिलाने वालों के विरुद्ध धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत कुल 232 प्रकरणों में 238 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 18 लीटर शराब जब्त की गई। पुलिस और आबकारी विभाग लगातार नशे के सौदागरों पर शिकंजा कस रहे है।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw