छत्तीसगढ़ में फिर से लौटेगी ठण्ड, उत्तरी हवाओं का पड़ रहा है असर, जानें मौसम का ताजा हाल।

रायपुर : लगातार मौसम में परिवर्तन से लोगों की तबियत ख़राब हो रही है, सावधानी बरतना अति आवश्यक है, खासकर बच्चों के मामले में, वहीँ दिसम्बर ,में टाईफाईड से पीड़ित होने वालों के मामले ज्यादा आये है वहीँ इस समय वायरल बुखार चल रहा है। राजधानी रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ में नमीयुक्‍त हवाओं का प्रभाव भी अब धीरे-धीरे खत्‍म हो रहा है। इससे रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। ऐसे में छत्‍तीसगढ़ के कुछ हिस्‍सों में लोगों को हल्‍की ठंड का अहसास आने वाले कुछ दिनों के दौरान करना पड़ सकता है। मौसम इस समय स्थिर नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के उत्‍तरी भाग में उत्‍तरी हवाओं का प्रभाव बढे़गा और दक्षिणी हवाओं का प्रभाव घटेगा। इसके कारण उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ में न्‍यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

ठंड की वापसी की संभावना के बीच रायपुर में आसमान में छाए बादलों ने मौसम में गर्मी ला दी है। गुरुवार को दोपहर बाद बदली के चलते उमस वाली गर्मी ने लोगों को परेशान किया है। हालांकि इस बीच अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की कमी भी दर्ज की गई। रायपुर शुक्रवार को भी सुबह से बादल छाए हुए हैं।

मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी :

मौसम विभाग के अनुसार वातावरण में हल्की ठंड आ सकती है। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। गुरुवार को सुबह हल्के बादल थे। कुछ देर बाद तेज धूप खिल गई। दोपहर तक वातावरण लगभग सामान्य ही था, लेकिन शाम को बादलों के बीच उमस वाली गर्मी पड़ने लगी। देर शाम तक उमस का वातावरण था। कभी-धूप-कभी छाँव वाला माहौल बन रहा है।

संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs

वहीँ दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक पर जा पहुंचा। बीती रात में यह 20-5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि शुक्रवार से रात के तापमान में दो-तीन डिग्री की कमी आ सकती है। शनिवार तक वातावरण में हल्की ठंडकता बनी रह सकती है। उसके बाद इसमें क्रमिक वृद्धि होने की संभावना जताई गई है। आने वाले दो दिन में मौसम ठंडा होगा।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y