सरकार ने पुलिस कर्मचारियों का बढ़ाया वेतन, अब इन सुविधाओं के साथ मिलेगा इतना वेतन….।

रायपुर : क्या आप जानते है की पुलिस कर्मियों को 12 माह के बजाये 13 माह का वेतन दिया जाता है, अगर नहीं तो आपको इस खबर में पता चलेगा। विधानसभा में गुरुवार को पुलिसकर्मियों को मिलने वाले वेतन, भत्ता और अन्य सुविधाओं का मुद्दा उठा। पुलिसकर्मियों के कम वेतन भत्ते को लेकर कांग्रेस विधायक चातुरी नंद ने कई सवाल उठाए। कम भत्ते की बात को डिप्टी सीएम व गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी स्वीकार किया। साथ ही उन्होंने कहा कि भत्तों के पुनरीक्षण के लिए अंतर विभागीय समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसकी अनुशंसा के आधार पर पुलिसकर्मियों के भत्तों में बढ़ोतरी की जायेगी।

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक चातुरी नंद के सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम शर्मा ने बताया कि सीएएफ व डीएफ के आरक्षक से एसआई तक को साल में 13 महीने का वेतन दिया जाता है। इसके पीछे मुख्य कारण उनकी व्यस्ततम ड्यूटी, परिश्रम अधिक और कम छुट्टी है। किट के रूप में एक बार 8 हजार रुपए दिया जाता है। बस्तर और राजनांदगांव के 9 थानों को छोड़कर कर्मियों को मूल वेतन में से 15-20 फीसदी भत्ता दिया है। पुलिस कर्मियों के वेतन वृद्धि को लेकर विधानसभा में ये मुद्दा उठा।

संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs

नक्सल क्षेत्र में एसटीएफ को 50 फीसदी, नक्सल गुप्तचर को 50 फीसदी, सीएम, राज्यपाल के सुरक्षा बल को 50 फीसदी विशेष जोखिम भत्ता दिया जाता है। इसके अतिरिक्त जिला पुलिस में फिल्ड में पदस्थ आरक्षक व निरीक्षक को 1000-1200 रिस्पांस भत्ता भी दिया जाता है।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

विधायक चातुरी नंद ने कहा, महीने में 15 सौ रुपए राशन भत्ता बढ़ाने की फाइल अभी तक लंबित है। कुछ जानकारी छिपाई गई है। साइकिल भत्ता की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। जबकि मात्र 18 रुपए भत्ता मिलता है। आज के समय में इसका क्या होगा। पौष्टिक आहार के लिए 100 रुपए महीना मिलता है। आज इतने में एक दिन का खाना बन पाता है। वर्दी धुलाई के लिए 60 रुपए भत्ता मिलता है।

इतने में तो निरमा पावडर नहीं आता। पुलिस कर्मी 24 घंटे ड्यूटी करते हैं। इसके आधार पर उन्हें न तो वेतन मिलता है और ना ही भत्ता। उन्होंने कहा, ग्रेड पे को 1900 से बढ़ाकर 2800 किया जाए।आरक्षक और प्रधान आरक्षण 15 साल से पदस्थ है। उनकी पदोन्नति शुरू की जाए। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा, सदस्य की चिंता जायज है। कुछ भत्ते 2013 और कुछ बीते पांच वर्ष में नहीं बढ़ाए गए है। सरकार ने इस मामले में आवश्यक बढ़ोत्तरी का भरोसा दिलाया।

सरकार बदली तो कोई देखने वाला नहीं था :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

विधायक नंद ने पूछा कि वेतन और भत्ता में बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव लंबित है क्या? इस पर डिप्टी सीएम ने कहा, पुलिस विभाग में पौष्टिक आहार भत्ता, नि:शुल्क भोजन की दर में बढ़ोतरी करने, प्रशिक्षण और स्टमार्ट डिवाइस, जैसे अन्य भत्तों के लिए एक अंतर विभागीय कमेटी बना दी गई है। जो पुनरीक्षण करेगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 में राशन भत्ता तय हुआ था। इसके बाद 2018 में सरकार बदल गई तो कोई देखने वाला नहीं था। वर्ष 2009 में वर्दी धुलाई भत्ता बढ़ा। इसके बाद कुछ नहीं हुआ। अंतर विभागीय गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की है। वहीँ अब तक वेतन तय नहीं किया गया है।

विस अध्यक्ष ने पूछा, रिवाइज करेंगे क्या :

महामृत्युंजय मन्त्र का 108 बार जप करें और अपने भाग्य का उदय करें , रोज सुबह जरुर सुनें , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=wHhFeD-PXdc&t=65s

इन चर्चाओं के बीच विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने डिप्टी सीएम से कहा, 10-10 साल से यदि भत्ता नहीं बढ़ा है, तो क्या रिवाइज करेंगे? इस डिप्टी सीएम ने कहा, भत्ता की वृद्धि की दिशा में हम काफी आगे बढ़ गए हैं। सरकार इस मुद्दे पर अपना कार्य कर रही है और जल्द ही इस पर कोई निर्णय लिया जा सकता है।