अकासा एयरलाइंस के ड्यूटी मैनेजर इमरान और साथियों पर सांसद प्रज्ञा ने लगाये गंभीर आरोप, अब हुआ ये….।

भोपाल (म.प्र.)  भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा अकासा एयरलाइंस के ड्यूटी मैनेजर इमरान और उनके साथियों पर दिल्‍ली में उन्हें हानि पहुंचाने का प्रयास करने का आरोप लगाए जाने के बाद अकासा एयरलाइंस ने प्रज्ञा ठाकुर से माफी मांगी है और मामले की जांच करने की बात कही है। इसको लेकर अकासा एयरलाइंस की ओर से आधिकारिक प्रेस रिलीज भी जारी कर दी गई है। मामले ने तुल पकड़ लिया है।

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

अकासा एयरलाइंस ने कहा कि ‘हमें माननीय संसद सदस्य सुश्री प्रज्ञा ठाकुर के डी-बोर्डिंग अनुभव पर खेद है। 15 फरवरी, 2024 को हमारी उड़ान QP1120। में हुई किसी भी असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं। हम घटना की विस्तार से जांच करेंगे, हम इसे सीखने और जारी रखने के अवसर के रूप में लेंगे एवं हमारी सेवाओं में सुधार करेंगे।’

गौरतलब है कि साध्‍वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अकासा एयरलाइंस के ड्यूटी मैनेजर और उनके साथियों पर हानि पहुंचाने का प्रयास करने का आरोप लगाया था। इसको लेकर प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने देर रात अपने एक्‍स हैंडल पर पोस्‍ट किया है, जिसमें उन्होंने केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को टैग कर कार्यवाही की मांग की है। अभी इस मुद्दे पर केंद्रीय उड्डयन मंत्री की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs

भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि ‘मा.उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मुंबई से दिल्ली आकाशा एयरलाइंस फ्लाइट नंबर QP1120 से दिल्ली आने पर ड्यूटी मैनेजर इमरान और उसके साथियों द्वारा षड्यंत्र कर मुझे बड़ी हानि पहुंचाने का प्रयास किया गया है। अपेक्षा करती हूं आप कार्यवाही अवश्य करेंगे।’ पहले भी कई बार साध्‍वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के साथ घटनायें हो चुकी है, वहीँ उन्हें धमकी भरे फ़ोन आये है।

एयरलाइंस ने दी ये प्रतिक्रिया :

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

हालांकि इस मामले में अकासा एयरलाइंस ने प्रज्ञा ठाकुर के पोस्‍ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कार्यवाही की बात कही है।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw