ब्रश पर सिर्फ इतना लगाना होता है टूथपेस्ट, जानिये ज्यादा लगाने से क्या होगा? जान लें ये जरुरी बात….।

स्वास्थ्य : कई बार हम रोजाना जो कार्य करते है, हमें उनके बारे में सही जानकारी नहीं होती, बस जैसा सही लगता है, हम वैसा ही करते है, लेकिन कई बार इन्हीं बातों को लेकर हमारे मन में सवाल उठता है . की ये ऐसा क्यूँ है? सुबह उठ कर जब हम नित्य क्रिया करने के बाद सबसे पहले ब्रश करते है, तो उसके बाद कुछ खाना – पीना करते है, लेकिन क्या आपने ब्रश करते समय कभी ये ध्यान दिया है कि आप ब्रश पर कितना पेस्ट लगा रहे हैं? कुछ लोगों को लगता है कि अगर वो ब्रश पर ज्यादा पेस्ट लगाएंगे तो उससे उनके दांत ज्यादा साफ होंगे, लेकिन क्या सच में ऐसा है? चलिए आज इस खास लेख में आपको हम बताते हैं कि आपको ब्रश करते समय कितना टूथपेस्ट इस्तेमाल करना चाहिए?

कितना लगाना चाहिए टूथपेस्ट ? :

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

स्वास्थ्यगत रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रश करते समय व्यक्ति को अपने टूथब्रश पर सिर्फ मटर के दाने जितना ही पेस्ट लगाना चाहिए। इतनी सी मात्रा में आपके दांत अच्छे से चमक जाएंगे। खासतौर से बच्चों को टूथपेस्ट देते समय इस बात का ख्याल ज्यादा रखना चाहिए कि उनके ब्रश पर ज्यादा पेस्ट ना लगे।आमतौर पर किसी भी चीज की अधिकता हानिकारक होती है, ऐसे में ज्यादा टूथपेस्ट का इस्तेमाल भी आपकी सेहत खराब कर सकता है। यह सीधा आपके मुंह और दांतों पर असर कर सकता है।

ज्यादा टूथपेस्ट कितना हानिकारक :

संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs

अगर आप रोजाना ब्रश करते समय अधिक मात्रा में टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं, इससे आपकी मुंह का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। दरअसल, टूथपेस्ट को बनाने के लिए सोडियम फ्लोराइड नाम के एक तत्व का इस्तेमाल होता है जो बेहद हानिकारक होता है। अगर आप रोजाना अधिक मात्रा में टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपके दांत भी खराब हो सकते हैं, आमतौर पर लाल निशान वाले टूथपेस्ट का प्रयोग ज्यादा हानिकारक है। वहीँ दांतों में गड्ढे आ सकते हैं। इसके अलावा बच्चे इसकी वजह से फ्लोरोसिस नाम कॉस्मेटिक समस्या का शिकार हो जाते हैं। इसलिये साझदारी से इसका प्रयोग करें।

माउथवॉश का भी इस्तेमाल कर सकते हैं :

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

अगर आपको लगता है कि आपके दांतों में या मुंह के भीतर ज्यादा समस्या है तो आपको सबसे पहले किसी डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए, लेकिन अगर चीजें सामान्य हैं तो कोशिश करें कि ब्रश करने के बाद माउथवॉश का प्रयोग करें। इससे आपको ताजगी महसूस होगी और मुंह से बदबू की समस्या भी कम हो जाएगी। वहीं मुंह के किटाणुओं के लिए भी माउथवॉश सही रहता है, हालांकि, किस समस्या के लिए किस तरह का माउथवॉश प्रयोग करना चाहिए, इसकी सलाह आपको डॉक्टर ही दे सकते हैं। हालाँकि फिर भी आपको ध्यान रखना है कि मात्र एक मटर के दाने जितना ही टूथपेस्ट प्रयोग करना है।

संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs