कल मौसम फिर लेगा करवट, अब ऐसा होगा मौसम….।

रायपुर : मौसम में निरंतर बदलाव जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार 18 फरवरी से प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर से बदलेगा। हालांकि आने वाले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है। इन दिनों प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, इसके चलते ठंड काफी कम हो गई है। मौसम लगातार गर्म हो रहा है।

वहीँ शुक्रवार को प्रदेश भर में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। रायपुर का न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा। मौसम शुष्क रहा।

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

शुक्रवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में भी मौसम शुष्क रहा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में हो रही बढ़ोतरी के चलते ठंड लगातार कम होते जा रही है। शहरी क्षेत्रों से तो ठंड काफी कम हो गई है और केवल ग्रामीण क्षेत्रों व आउटर क्षेत्रों में ही ठंड बनी हुई है। शुक्रवार को खैरागढ़ क्षेत्र में करीब 20 मिनट तक तेज बारिश भी हुई।

इस वर्ष जनवरी माह में भी ठंड कमतर रही और फरवरी में भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी ही बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश के दक्षिणी भाग में अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो रही है। एक पश्चिमी विक्षोभ भारतीय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है, इसके चलते रविवार 18 फरवरी या उसके बाद प्रदेश का मौसम बदल सकता है। अब धीरे-धीरे मौसम में गर्माहट बढ़ने की सम्भावना है।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw