मुख्यमंत्री सहित 300 से ज्यादा भाजपा नेता दिल्ली रवाना, राष्ट्रीय अधिवेशन के बहाने चुनावी शंखनाद होगा, कार्यक्रम में होगा ये….।

रायपुर : लोकसभा चुनाव को लेकर देश में सरगर्मी शुरू हो गई , कांग्रेस से राहुल गांधी जहाँ अपनी यात्रा निकाल रहे है, वहीँ भाजपा भी अपनी रणनीतियां बनाने में जुट गई है। दिल्ली में होने जा रहे भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिये छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत 310 नेता दिल्ली के लिये रवाना हो गए हैं। एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री साय ने बताया कि इस अधिवेशन में प्रदेश के मंत्री, सांसद, विधायक, जिलों के अध्यक्ष समेत अन्य शामिल होंगे।

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

पार्टी सूत्रों के अनुसार लोकसभा की रणनीतिक तैयारी को लेकर भी अधिवेशन में चर्चा हो सकती है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया कि दो दिनों के कार्यक्रम में संगठन के कार्यक्रमों और आगामी अभियानों पर बात होगी। प्रदेश में कैसे भाजपा के बेहतर काम हुए हैं उनकी भी चर्चा की जायेगी। महत्वपूर्ण मुद्दों का चयन किया जायेगा और जनता तक सरकार के कामकाजों की जानकारी भी पहुंचाई जायेगी।

प्रधानमंत्री मोदी भी करेंगे संबोधित :

संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs

राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ प्रगति मैदान के भारत मंडपम में 17 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। पंजीकरण सुबह 11 बजे से किया जायेगा तथा उद्घाटन सत्र दोपहर तीन बजे प्रारंभ होगा। अधिवेशन के दौरान राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा होगी और लोस चुनाव की दृष्टि से विचार विमर्श होगा। विभिन्न राज्यों में हो रही चुनावी तैयारियों का भी प्रस्तुतिकरण भी होगा। समापन सत्र 18 फरवरी को दोपहर दो बजे से आयोजित किया जायेगा। उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। कार्यक्रम को लेकर पार्टी नेताओं में खासा उत्साह है।

संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs