महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता और उसके बेटे पर आरोपियों ने चलाई गोलियाँ, बेटा घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती, जाने क्या है मामला।

शिवपुरी (म.प्र.): इंदार थानांतर्गत ग्राम गुंहासा के रहने वाले मां-बेटे पर तीन लोगों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से घायल बेटे को गंभीर अवस्था में ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन आरोपियों में शामिल दो लोगों के खिलाफ अशोकनगर जिले में 30 सितंबर 2023 को महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

घटना के अनुसार ग्राम गुंहासा निवासी महिला 18 वर्षीय बेटे के साथ शुक्रवार को ग्राम कुसुअन में माता के मंदिर पर कथा कराने गई थी। महिला के अनुसार शाम के समय जब वह कुसुअन से पीरौंठ तक पैदल-पैदल बस स्टाप तक आ रही थी, तब मन्ना लोधी, शैलेंद्र लोधी, राहुल लोधी ने उन पर फायरिंग कर दी, जिसमें बेटा घायल हो गया।

इससे पहले 30 सितंबर 2023 को जब वह बदरवास से उपचार कराने के लिए आनंदपुर ट्रस्ट के सुखपुर हास्पिटल में आई थी। इसी दौरान मन्ना लोधी, शैलेंद्र लोधी, देवेंद्र लोधी व एक ड्राइवर ने उसका अपहरण कर और बंधक बनाकर रात भर सामूहिक दुष्कर्म किया था। एक अक्टूबर को अशोकनगर के ग्राम रेंझा म्यापुर के पास खेत में छोड़ गए थे, जिसके बाद उसने थाने जाकर मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में आरोपी जमानत पर हैं।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

एक साल पहले से है आरोपी और पीड़िता के परिवार में रंजिश :

पीड़िता का कहना है कि एक साल पहले गांव में रहने वाले पति के मित्र व काम में पार्टनर भगवत लोधी के बेटे बादाम की हत्या हुई थी। पति और भगवत की मित्रता से भगवत के स्वजन जलन रखते थे। इसी के चलते भगवत को इन लोगों ने भड़का दिया कि बादाम की हत्या मेरे पति ने की है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

पति इस आरोप में जेल चला गया था और दोनों पक्षों में दुश्मनी हो गई थी। उसका परिवार अपना गांव, जमीन जायदाद छोड़कर बदरवास में रहने लगा। जब भी वह गांव आने का प्रयास करते हैं या गांव के आसपास दिख जाते हैं तो बादाम की हत्या का बदला लेने के लिए उनके साथ इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है।