बिलासपुर : सरकंडा थाना क्षेत्र में पंकज नामक ड्राइवर की हत्या के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव के निर्देश पर भाजपा नेताओं का प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। इस दौरान मृतक के पिता ने मोबाइल पर डिप्टी सीएम व गृहमंत्री विजय शर्मा से बात भी की। पीड़ित पिता ने रोते ही डिप्टी सीएम और गृहमंत्री से बेटे के हत्यारों के मकान में बुलडोजर चलवाने की मांग की। इस पर गृहमंत्री ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया। सरकंडा क्षेत्र के खमतराई में बुधवार की रात सड़क पर निर्माण सामग्री रखने के नाम पर हुए विवाद के बाद युवकों ने ड्राइवर और उसके साथी पर हमला कर दिया था जिसमें पंकज की मौत हो गई थी। मारपीट के दौरान युवकों ने बेरहमी से रापा से वार करते हुए ड्राइवर को मौत के घाट उतार दिया। इसमें ड्राइवर साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद से परिजन काफी दुखी है, वहीँ गृहमंत्री ने इस मामले में संज्ञान लिया है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
उपरोक्त घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा। इसके बाद पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामले में महिला और नाबालिग समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को डिप्टी सीएम अरुण साव के निर्देश पर भाजपा नेता धनंजय गोस्वामी समेत अन्य लोग पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने मोबाइल पर डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा से बात करवाई। गृहमंत्री से बात करते हुए पंकज के पिता धनीराम उपाध्याय ने कहा कि हत्यारों ने उनका परिवार उजाड़ दिया है। पंकज उनका एकलौता बेटा था।
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
उन्होंने रोते हुए हत्या के आरोपियों के मकान पर बुलडोजर चलवाने की मांग की है। इस पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया है। निगम अमले के पहुंचते ही हटाया कब्जा, हत्या के आरोपी गोपी सूर्यवंशी अपने मकान के सामने दुकान बनवा रहा है। उसने दुकान के सामने छज्जा बनाने के लिए लोहे का एंगल लगा रखा था। शनिवार को निगम अमले के पहुंचते ही आरोपी के स्वजन ने एंगल निकाल लिया। मकान के सामने ही गोपी ने बल्ली रखने के लिए मुक्तिधाम की जमीन पर भी कब्जा किया है।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
मृतक के चाचा ने वहां से कब्जा हटवाने की मांग भी की है। चार्ज लेते ही मौके पर पहुंचे एसपी एसपी रजनेश सिंह ने शनिवार को जिले की कमान संभाली। इसके कुछ देर बाद ही वे एएसपी राजेंद्र कुमार जायसवाल, एएसपी अर्चना झा के साथ खमतराई पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने सरकंडा टीआइ जेपी गुप्ता से घटना के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाकर जल्द न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। नए एसपी रजनेश सिंह ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सरकंडा पुलिस को आरोपियों के खिलाफ जरुरी साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए हैं, साथ ही सड़क पर फैले निर्माण सामग्री को जब्त करने के आदेश दिए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के द्वारा सड़क पर फैलाकर रखी गई निर्माण सामग्री को जब्त कर लिया है।
आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
घटना में कार्यवाही करे हुये पुलिस ने खमतराई सरकंडा निवासी पंकज उपाध्याय की हत्या व कल्लू उर्फ प्रेम दीपक पर जान लेवा हमला करने वाले आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने पैदल जिला न्यायालय लेकर पहुंची। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर सरकंडा पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
उक्त घटना में घायल कल्लू उर्फ प्रेम दीपक साहू ने अपने बयान में बताया कि खाना खाने के बाद पकंज उपाध्याय व कल्लू बाइक से पान गुटखा खाने के लिए निकले थे। पंकज ने मजाक में भतीजा समझ कर सल्लू को कहा कितना कमाओगे। यह बात सल्लू के भतीजे साहिल को बुरी लगी और उसने पंकज का कॉलर पकड़ लिया। इस बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, इस पर गोपी सूर्यवंशी, फावड़ा (रापा) से, शिव कुमार लकड़ी की बल्ली टुकड़ा, सल्लू उर्फ तिलकेश ने रापा (फावड़ा), रूपेश सुर्यवंशी ने लकड़ी बल्ली का टुकड़ा, साहिल सुर्यवंशी टंगिया से व गोपी की पत्नि ईश्वरी सूर्यवंशी हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे। पुलिस इस मामले में अब आगे की जांच कर कार्यवाही कर रही है। मृतक पंकज के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।
महामृत्युंजय मन्त्र का 108 बार जप करें और अपने भाग्य का उदय करें , रोज सुबह जरुर सुनें , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=wHhFeD-PXdc&t=65s