हल्द्वानी (उत्तराखंड) : हल्द्वानी हिंसा भड़काने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने के मामले में प्रशासन ने कड़ी कार्यवाही की है। हलद्वानी में मौजूद बनभूलपुरा हिंसा में मुल्जिम पिता-पुत्र अब्दुल मलिक और अब्दुल मोईद के घरों को शुक्रवार को अधिकारियों ने कुर्क कर लिया। आपको बता दें कि अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत कथित तौर पर अवैध मदरसा गिराए जाने के बाद हलद्वानी के बनभूलपुरा में हिंसा भड़कने के एक हफ्ते बाद यह बात सामने आई है। हिंसा के बाद से अब्दुल मलिक और उनका बेटा मौके से फरार है। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए लगातार अभियान चला रही है। कुर्की के दौरान हरबंस सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी, संगीता सीओ लालकुआं, सचिन तहसीलदार हल्द्वानी, डीआर वर्मा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं, नंदन सिंह रावत थानाध्यक्ष कालाढूंगी समेत पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद रहीं। मामले में प्रशासन ने इन्हें ढाई करोड़ रूपये की क्षति की भरपाई का नोटिस भेजा था।
प्रशासन ने दिया संपत्ति जब्त करने का आदेश :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
हल्द्वानी सिविल कोर्ट ने हिंसा के कथित मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उनके बेटे समेत नौ उपद्रवियों की संपत्ति जब्त करने के आदेश जारी किए थे। कोर्ट ने पुलिस को सभी आरोपियों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 82, और 83 के तहत कार्यवाही करने की इजाजत दे दी है। इससे पहले मंगलवार को सिविल कोर्ट ने सभी नौ आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। अब इस मामले में पुलिस भी अपनी कार्यवाही कर रही है।
2.44 करोड़ रुपये का वसूली नोटिस :
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब कुछ ही दिन पहले यहां नगर निगम ने हलद्वानी में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक के खिलाफ 2.44 करोड़ रुपये का वसूली नोटिस जारी किया था, जिसमें उसे झड़प के दौरान सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई के लिए पैसे जमा करने के लिए कहा गया था। हिंसा के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में ‘उपद्रवियों’ के लिए कोई जगह नहीं है। वहीँ सरकार उपद्रवियों को किसी भी तरह से रियायत देने के मूड में नहीं है।
30 लोग गिरफ्तार :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने जोर देकर कहा कि हालिया “हिंसक” झड़पें “सांप्रदायिक” नहीं थीं।हलद्वानी में हुई हिंसा के सिलसिले में 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। झड़पों और हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। उपद्रवियों ने सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुँचाया और कई लोगों को हनी भी पहुंचाई। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से कई देशी हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए है। राज्य सरकार ने केंद्र से जिले में अर्धसैनिक बलों की चार अतिरिक्त कंपनियां तैनात करने की मांग की थी। अब स्थिति नियंत्रण में है और उपद्रवियों पर प्रशानिक कार्यवाही शुरू हो गई है।
हिंसा का ये कारण आया सामने :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
प्रशासन द्वारा बनभूलपुरा में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने के बाद हिंसा भड़क उठी। पथराव की घटनाओं, वाहनों में आग लगाने और भीड़ द्वारा स्थानीय पुलिस थाने को घेरने के बाद प्रशासन ने देखते ही गोली मारने का आदेश जारी किया था। उपद्रव काफी भयानक था, क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। बाद में प्रशासनिक कार्य के डर से अपराधिक लोगों के परिवार शहर से भागने लगे थे।
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA