रायपुर : प्रशासनिक नियम सभी पर लागु होते है, ये अलग बात है कि जिनको खुद नियम पालन करवाना होता है, वो खुद नियमों को ताक पर रख देते है। अब राजधानी में हेलमेट पहने बिना दोपहिया चलाते और बिना सीट बेल्ट बांधे कार चलाते हुए अगर कोई पुलिस अधिकारी या कर्मचारी पकड़े जायेंगे तो उन पर चालानी कार्यवाही के साथ ही विभागीय कार्यवाही भी होगी। लगातार वर्दीवालों के खिलाफ मिल रही शिकायतों के बाद यह आदेश जारी किया गया है। आम आदमी अगर इनका भुगतान कर सकता है तो पुलिसकर्मी क्यूँ नहीं?
दरअसल, यातायात पुलिस आम नागरिकों से ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन तो करा रही लेकिन वर्दीवालों पर सख्ती नहीं बरतती। ऐसे में खुद को आदर्श बनाने रायपुर पुलिस कप्तान ने जिला पुलिस बल के लिए फरमान जारी किया है। इसमें स्पष्ट निर्देश हैं कि पुलिस के कर्मचारी-अधिकारी ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें। यदि ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करते कोई भी पाया गया तो चालानी के साथ विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही भी होगी। एसपी के इस निर्देश के बाद यातायात अमले ने चौक-चौराहों पर अभियान चलाकर वर्दीवालों की धरपकड़ करने की भी योजना बनाई है।
पुलिसकर्मी नहीं पहनते हैं हेलमेट :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
जिले में अक्सर यह देखा जाता है कि दोपहिया या चार पहिया वाहन चलाते समय ज्यादातर पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हेलमेट नहीं पहनते और न ही सील बेल्ट बांधते है। चौक-चौराहे पर तैनात यातायात के अधिकारी-कर्मचारी भी वहां से गुजरने वाले ऐसे वर्दीवालों को न रोकते है न टोकते है, वहीं आम दोपहिया सवार अगर हेलमेट नहीं पहना होता है तो उसे तत्काल रोककर चालान थमा दिया जाता है। वहीँ आम आदमी पुलिस वालों के इस रवैये को लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर करता है। यातायात अमले की इस एकतरफा कार्यवाही को भांपकर पुलिस कप्तान ने वर्दीवालों से भी हेलमेट पहनकर दोपहिया चलाने और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट-बेल्ट का उपयोग करने की अपील की है।
अब नहीं चलेगी आटो चालकों की मनमानी :
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
यातायात डीएसपी गुरजीत सिंह ने बताया कि शहर की सड़कों के साथ रिंग रोड व सर्विस रोड पर खड़े ट्रक, आटो के कारण यातायात बाधित होने की शिकायत पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।अब शहर के भीतर जाम के लिए जिम्मेदार आटो व ई रिक्शा चालकों पर सख्ती से कार्यवाही की तैयारी है। चालान काटने के साथ ही पुलिस थाने में अपराधिक प्रकरण दर्ज भी कराया जायेगा। इसी क्रम में रिंग रोड पर बेतरतीत ढंग से खड़े 14 ट्रकों के साथ नौ आटो रिक्शा को जब्त कर उनके चालकों के खिलाफ धारा 283 के तहत अपराधिक प्रकरण दर्ज कराया गया है। ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन लगातार कड़ाई बरत रहा है।
आइजी के निर्देश पर कार्यवाही :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
रेंज आईजी अमरेश मिश्रा ने पिछले दिनों बैठक लेकर राजधानी की यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने के निर्देश देते हुए यातायात पुलिस के अधिकारियों को ट्रैफ़िक नियमों की अनदेखी करने वाले आम से लेकर खास लोगों पर सख़्ती बरतने को कहा है। इसी कड़ी में आम नागरिकों से पहले पुलिसकर्मियों से यातायात नियमों के अनुशासन का पालन कराकर आइजी व एसपी यह संदेश देना चाह रहे हैं कि पहले खुद सुधरे फिर दूसरों को सुधारने का काम करें। इससे नागरिकों के बीच पुलिस खुद आदर्श स्थापित कर पायेगी।
खुद को आदर्श स्थापित करे : एसपी
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
एसपी संतोष सिंह का कहना है कि यह स्थिति क़तई सही नहीं है कि, वर्दी में मौजूद पुलिसकर्मी स्वतः ट्रेफ़िक नियमों का पालन ना करे। हम नागरिकों के बीच अभियान चलाएं, कड़ाई करें उससे पहले यह ज़रूरी है कि हम खुद को आदर्श के रुप में स्थापित करें।
अपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाएगा : सचिंद्र चौबे
शहर की मुख्य सड़कों पर बेतरतीत ढ़ंग से आटो व ई रिक्शा के खड़े होने से यातायात बाधित होने की शिकायतें आम है। आटो चालकों पर सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश सभी प्रभारियों को दिए गए है। समझाईश के बाद भी नहीं सुधरे तो उनके खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज किया जायेगा।
-सचिंद्र चौबे, एडिशनल एसपी ट्रैफिक।
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
गौसेवक ओमेश बिसेन ने कहा :
वहीँ इस मामले पर गौसेवक ओमेश बिसेन ने कहा आम लोगों को जब ई-चालान भेजे जाते है तो, आज तक कितने पुलिस के ऐसे कर्मियों को ई-चालान भेजे गये, जनता को ये भी पता चले, ई-चालान में तो ऐसी कोई दिक्कत नहीं है।
-ओमेश बिसेन (गौसेवक )।