रायपुर : राजधानी में बदमाशों और लुटेरों के हौसले बेहद बुलंद हैं, पुलिस की लगातार कार्यवाही से भी इन पर लगाम नहीं लग पा रही है। बीती रात की खबर है कि रेल्वे स्टेशन से ऑटो में बैठकर होटल जा रही महिला का लुटेरों का शिकार बन गई। बाईक में आए तीन लुटेरे महिला से जेवर और नकदी रकम लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में दो आरोपी बठवा सोनवानी और गोलू देवार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं राहुल साहू फरार है। पुलिस राहुल की खोजबीन में लगी हुई है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के बीजपुर स्थित एनटीपीसी में रेसीडेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत सतीश कुमार दुबे ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वे अपनी पत्नी कामिनी दुबे के साथ अपने दोस्त चंद्रशेखर तिवारी के बेटे की शादी कार्यक्रम में शामिल होने 17 फरवरी को बिलासपुर गए थे। रविवार को वह ट्रेन से रायपुर पहुंचे। रात करीबन 11.45 बजे वह ऑटो से होटल सिमरन के पास पहुंचे थे। उसी समय पीछे से एक बाईक में तीन युवक आए और जेवर से भरा पर्स छीनकर फरार हो गए। इस अचानक हुई लूटपाट से वो भौचक्के रह गये।
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
उनके पर्स में सोने की लाकेट, कंगन, अंगूठी, पायल और नकदी रकम लगभग 10 हजार रुपये व मोबाईल फोन भी रखा हुआ था। लगभग चार लाख रूपये के सामान की लूट की गई। पर्स खींचने के दौरान बुजुर्ग महिला आटो से गिर गई। इससे उन्हें चोट आई है। प्रार्थी ने लूटेरों का आटो से पीछा भी किया, लेकिन तब तक वह भाग गए। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने गाड़ी के नंबर और आरोपियों के बताए गए हुलिए के आधार पर उनकी पतासाजी कर दो आरोपी बठवा सोनवानी और गोलू देवार को आधे घंटे में गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक आरोपी राहुल अब भी फरार है। उसकी पतासाजी की जा रही है। पुलिस ने लूट में उपयोग हुई बाईक को जब्त कर लिया है। वहीं कुछ जेवरात बरामद भी किए गए हैं।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw