पंकज उपाध्याय के हत्यारों के घर पर चला बुलडोजर, पिता ने की थी डिप्टी सीएम से मांग।

बिलासपुर : आपसी मजाक करते हुये पंकज की सल्लू से झड़प हो गई थी। पंकज ने मजाक में भतीजा समझ कर सल्लू को कहा कितना कमाओगे। यह बात सल्लू के भतीजे साहिल को बुरी लगी और उसने पंकज का कॉलर पकड़ लिया। इस बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, इस पर गोपी सूर्यवंशी, फावड़ा (रापा) से, शिव कुमार लकड़ी की बल्ली टुकड़ा, सल्लू उर्फ तिलकेश ने रापा (फावड़ा), रूपेश सुर्यवंशी ने लकड़ी बल्ली का टुकड़ा, साहिल सुर्यवंशी टंगिया से व गोपी की पत्नि ईश्वरी सूर्यवंशी हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे थे’। यह मामला छत्तीसगढ़ के सरकंडा स्थित खमतराई में हुआ था जहाँ पंकज उपाध्याय हत्याकांड के मामले में डिप्टी सीएम अरुण साव और होम मिनिस्टर विजय शर्मा के निर्देश के बाद प्रशासन ने एक्शन ले लिया है। पंकज उपाध्याय हत्याकांड के आरोपियों के अवैध मकानों पर बुल्डोजर चला दिया गया है। मृतक के पिता ने डिप्टी सीएम से बुल्डोजर कार्यवाही करने की बात कही थी। जिसके बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने परिजनों को भरोसा दिया था कि, आपको न्याय मिलकर रहेगा। मृतक के पिता की गुहार के बाद बुल्डोजर कार्यवाही कर दी गई है। 

मेरा एकलौता लड़का था – पिता

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

उप मुख्यमंत्री अरुण साव और होम मिनिस्टर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मृतक पंकज उपाध्याय के पिता से बताचीत की थी, उन्होंने पंकज के पिता से मिलने अपना प्रतिनिधिमंडल भेजा था। इस दौरान मृतक के पिता ने फफक-फफक कर रोते हुए अपना दुःख जाहिर किया था। पिता ने कहा था कि, मेरे घर को दरिंदे कातिलों ने उजाड़ दिया है और मैं बर्बाद हो गया हूं। पंकज मेरा एकलौता बेटा था। मैं आप लोगों के शरण में हूं, साहब, आरोपियों के घर में भी बुल्डोजर चलवा दीजिए। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों का जुलूस भी निकाला था। 

आपके साथ न्याय होगा – साव

संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, आपके साथ न्याय जरूर होगा। आप खुद को और परिवार वालों को संभालिए, ये बहुत बड़ी दुर्घटना है। हम आपके साथ हैं, न्याय होकर होगा, बिल्कुल चिंता मत करिए। 

ये है पूरा मामला :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

15 फरवरी की रात आरोपी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर पंकज उपाध्याय और उसके दोस्त कल्लू के साथ मारपीट की थी। आरोपियों ने दोनों पर फावड़े से हमला किया था। जिसके बाद पंकज की मौके पर ही मौत हो गई थी। दरअसल, पंकज ने गोपी को रास्ते से मलबा हटाने को कहा था। इसी बात पर विवाद हो गया और पंकज को मौत के घाट उतार दिया गया। पंकज ने मजाक में भतीजा समझ कर सल्लू को कहा कितना कमाओगे। यह बात भी सल्लू के भतीजे साहिल को बुरी लगी और उसने पंकज का कॉलर पकड़ लिया। हालांकि मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। 

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA