रायपुर : छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन फार्म का आज अंतिम दिन है। वहीँ कई कारणों से किसी हितग्राही के फॉर्म निरस्त हो गये है, अथवा फॉर्म नहीं भर पाये है, उनके लिये यह खुशखबर है। मंगलवार को सीएम विष्णुदेव साय ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, अब तक महतारी वंदन योजना के 70 लाख आवेदन आ चुके हैं। आवेदनों की जांच की जायेगी और सभी को दावा आपत्ति का समय मिलेगा। अंतिम सूची का प्रकाशन किया जायेगा और कोई पात्र यदि छूट जाएंगे तो उन्हें दुबारा फार्म भरवाकर योजना का लाभ दिया जायेगा। इसमें किसी को भी हताश होने की जरूरत नहीं है, सरकार सभी का बराबर ख्याल रखेगी।
वहीँ लौटने के बाद श्री राम मंदिर दर्शन को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने सभी विधायकों को दिया अयोध्या चलने का न्योता दिया है। रामलला के दर्शन को लेकर सीएम श्री साय ने कहा कि, पक्ष और विपक्ष सभी को न्योता है चलें और रामलला का दर्शन करें। उन्होंने आगे कहा कि, वे अपनी पूरी कैबिनेट के साथ रामलला का दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। जल्द ही इसकी रुपरेखा तैयार की जायेगी।
कल दिल्ली से लौटे सीएम साय :
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
कल सीएम विष्णुदेव साय दो दिवसीय भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे। रविवार को वे राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचे और मीडिया से बातचीत की। सीएम श्री साय ने कहा कि, यह बहुत ही महत्वपूर्ण अधिवेशन था जिसमें पूरे देश से करीब 10 हजार प्रतिनिधि शामिल हुए थे। उन्होंने आगे कहा कि, इस महाधिवेशन में छत्तीसगढ़ के सभी मंत्री, विधायक और पदाधिकारी पहुंचे थे। आने वाले चुनाव की तैयारी पर मार्गदर्शन मिला है अब सबको चुनाव की तैयारी में लगना है और हम प्रदेश की सभी 11 की 11 सीट जीतेंगे। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर विशिष्ट दिशा निर्देश मिले है, कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह भी है।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs