कवर्धा में गौ सेवक साधराम की हत्या का आतंकी संगठनों से निकला कनेक्शन, हत्यारों ने दिया था दर्दनाक हत्याकांड को अंजाम।

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक गौ सेवक साधराम की हत्या के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैर कानूनी गतिविधि निवारण अधिनियम (UAPA) के तहत कार्यवाही की है। पुलिस के मुताबिक दो आरोपियों ने कथित तौर पर संदिग्ध आतंकवादी संगठनों के लोगों से मुलाकात की थी। इसके साथ ही अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले शहर में आतंक फैलाने के लिए ISIS की शैली में गला रेतकर एक गौ सेवक की हत्या की थी। रात को गौसेवक साधराम घर जा रहे थे, वहीँ रास्ते में उन्हें पकड़कर उनका गला रेत दिया गया था।

छह लोगों ने की थी हत्या :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

जिला मुख्यालय कवर्धा के बाहरी इलाके में 20 जनवरी को 48 वर्षीय साधराम यादव की 6 लोगों ने कथित तौर पर उस समय हत्या कर दी थी, जब वह साइकिल से अपने गांव लालपुर जा रहा था। बाद में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि इस मामले के दो आरोपियों अयाज खान और इदरीस खान की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने रविवार को गैर कानूनी गतिविधि निवारण अधिनियम (UAPA) की धाराएं लगाई। मामले को लेकर पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी है।

शहर में आतंक फैलाना था मकसद :

संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs

एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि ”मामले की जांच से पता चला कि 6 आरोपियों ने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले कवर्धा शहर में आतंक फैलाने के लिए ISIS शैली में गला काटकर साधराम यादव की हत्या कर दी थी।” पुलिस के मुताबिक आरोपियों की ‘कॉल डिटेल’, सोशल मीडिया पोस्ट और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की जांच के बाद मामले में UAPA की धारा 16 जोड़ी गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह अधिनियम आतंकवादी कृत्यों के सिलसिले में लगाया जाता है। पुलिस इस मामले में लगातार कार्यवाही करने में लगी हुई है।

पत्नी ने वापस कर दी वित्तीय सहायता :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

एसपी पल्लव ने बताया कि जांच के दौरान जानकारी मिली कि अयाज और इदरीस ने पिछले साल दिसंबर में कश्मीर और कुछ राज्यों का दौरा किया था तथा कथित तौर पर कुछ संदिग्ध लोगों से मुलाकात की थी, जिनका संबंध कुछ आतंकवादी संगठनों से था। हत्या की घटना के बाद अधिकारियों ने पिछले महीने कवर्धा शहर में अयाज खान के घर का एक हिस्सा भी गिरा दिया था। इस घटना में मारे गए गौ सेवक की पत्नी ने पिछले सप्ताह सरकार द्वारा वित्तीय सहायता के रूप में दिए गए 5 लाख रुपए को वापस कर दिया और अपने पति की हत्या के आरोपियों को मौत की सजा देने की मांग की है। परिजन इस हत्याकाण्ड से सकते में है, उन्हें हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा देने उम्मीद कर रहे है।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs