रायपुर : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के साथ ही बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि 24 व 25 फरवरी को बस्तर क्षेत्र में तथा उसके बाद मध्यम व उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार है। बुधवार को भी प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा तथा कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहेंगे।
मंगलवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी से अब गर्मी बढ़ने लगी है। मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री दर्ज कियागया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा। पेंड्रो रोड व अंबिकापुर में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के प्रभाव से कुछ जिलों में हल्के बादल छाए है। गुरुवार व शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार है। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के आसार है। प्रदेश भर में मंगलवार को नारायणपुर सबसे ठंडा रहा,एडब्ल्यूएस नारायणपुर का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



