रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जन्मदिन है। वे आज 60 साल के हो गए हैं। इस मौके पर सीएम साय को जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह ने सीएम साय को जन्मदिन की बधाई दी है। हालांकि मुख्यमंत्री साय अपना जन्मदिन जशपुर में मनाएंगे। सीएम साय बगिया के आदिवासी जनजाति बालक आश्रम में बच्चों संग जन्मदिन मनाएंगे। एक दिन पहले भाजपा कार्यालय में मंत्री सहित प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेताओं ने मुख्यमंत्री साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने मुख्यमंत्री को शुभकामना संदेश देते हुए एक्स पर तस्वीर शेयर किया है। किरण देव ने अपने संदेश में लिखा है, प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। मैं उनके सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना करता हूं।
मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने बच्चों को दिया न्योता भोज :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने अपने विधानसभा क्षेत्र ग्राम पंचायत टेमरी स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय के बच्चों संग न्योता भोज दिया। विधायक साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन के एक दिन पूर्व आज स्कूली बच्चों के साथ न्योता भोज कर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की अग्रिम शुभकामना प्रेषित किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज 21 फरवरी को जन्म दिवस है। विधायक साहू ने बच्चों को स्वयं भोजन परोसा एवं उनके बीच चटाई पर बैठकर भोजन भी किया।
इस अवसर पर विधायक साहू ने विद्यालयीन विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि न्योता भोजन का उद्देश्य समुदाय के बीच अपनेपन की भावना का विकास, भोजन के पोषक मूल्य में वृद्धि तथा सभी समुदाय वर्ग के बच्चों में समानता की भावना विकसित करना है।
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
विधायक मोतीलाल ने आगे कहा कि अगर बच्चे पौष्टिक भोजन करेंगे तो उनके शारीरिक एवं बौद्धिक विकास में सकारात्मक गति मिलेगी और शरीक तथा मानसिक रूप से मज़बूत बच्चे शिक्षा में अग्रणी रहेंगे हमारे बच्चे शिक्षा में अग्रणी रहेंगे तब प्रदेश एयर देश का भविष्य भी अग्रणी रहेगा। न्योता भोजन की अवधारणा सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है। यह पूरी तरह से स्वैच्छिक है और समुदाय के लोग अथवा कोई भी सामाजिक संगठन, स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पूर्ण भोजन का योगदान कर सकते हैं अथवा अतिरिक्त पूरक पोषण के रूप में खाद्य सामग्री का योगदान कर सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिशा निर्देश से यहाँ प्रत्येक स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को दिए जाने वाले गर्म भोजन को सामुदायिक भागीदारी की बदौलत और अधिक पोषक बनाने की पहल प्रारंभ हो गई है।
आज मुख्यमंत्री का ऐसा रहेगा कार्यक्रम :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
जन्मदिन के कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री साय अपने ग्राम बगिया जिला जशपुर में मनाएंगे। इस दौरान वे ‘न्योता भोजन’ के कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही स्कूली बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगे। इसके बाद करीब शाम 5.30 बजे वे रायपुर आएंगे।