राजधानी को बना रखा है नशा तस्करी का अड्डा, नशे के सौदागर फिर चढ़े पुलिस के हत्थे, इतना माल बरामद….।

रायपुर : नशे के सौदागर लगातार छत्तीसगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ रहे है, वहीँ इन तस्करों ने रायपुर को तस्करी का अड्डा बना लिया है। राजधानी पुलिस ने हेरोइन के साथ पंजाब के अंतरराज्यीय तस्कर अमनदीप खरे को गिरफ्तार किया गया है। आरोपीत के पास से 20.24 ग्राम हेरोइन जब्त किया गया है। वह मूलत: जिला अमृतसर पंजाब का रहने वाला है और रायपुर में देवपुरी मंडी के पास रह रहा था। आरोपी महीने में कई बार पंजाब जाता था और वहां से हेरोइन लेकर आता था। पंजाब हेरोइन सप्लाई का प्रमुख केंद्र है, यहाँ तस्कर पाकिस्तान की बॉर्डर से आने वाले माल को देश के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करते है। वहीं सरस्वती नगर पुलिस ने गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

रायपुर पुलिस लगातार नशे के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में सोमवार को थाना कबीर नगर टीम को सूचना प्राप्त हुई कि हीरापुर पांडेय ढाबा के पास एक व्यक्ति अपने पास हेरोइन रखा है और बिक्री करने के मौके की तलाश में है। इसके बाद थाना प्रभारी कबीर नगर श्रुति सिंह अपनी टीम के साथ उक्त स्थान पर जाकर पतासाजी करते आरोपी को चिन्हांकित कर पकड़ा। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अमनदीप सिंग पिता लखवीर सिंग 20 वर्ष निवासी गली नंबर-नौ ब्लाक बी, रूम नंबर 1210 न्यू अमृतसर थाना मकबूलपुरा जिला अमृतसर पंजाब का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा तलाशी लेने पर पेंट की जेब में हेरोइन (चिट्टा) रखा होना पाया गया। उसके खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। पुलिस लगातार इन तस्करों के खिलाफ अपनी कार्यवाही को लगातार अंजाम दे रही है।

छह किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

वहीँ एक अन्य मामले में रायपुर पुलिस ने छह किलो 645 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुकुल बाघ और राहुल तांडी को गिरफ्तार कर नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। सोमवार को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत मोतीलाल नगर स्थित एक मकान में कुछ व्यक्ति गांजा रखे हुये हैं। ब्रिकी करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में क्राइम और थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबिर द्वारा बताए मकान को चिन्हांकित कर मकान में रेड कार्रवाई की गई। इस दौरान मकान में दो व्यक्ति उपस्थित थे। टीम के सदस्यों द्वारा मकान की तलाशी लेने पर मकान में गांजा रखा होना पाया गया। ऐसे ही कई मामले राजधानी में लगातार सामने आ रहे है।

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है :https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA