रायपुर : राजधानी रायपुर से लगभग 110 किलोमीटर दूर बिरनपुर गांव में कथित तौर पर स्कूली बच्चों के बीच झगड़े के बाद हिंसा भड़क गई थी। जिसमें वर्तमान विधायक ईश्वर साहू के पुत्र की उपद्रवियों ने हत्या कर दी थी। मामले में बहुत बवाल मचा था, तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृतक भूवनेश्वर साहू के परिवार को 10 लाख रुपए और नौकरी की घोषणा की थी। घटना में मारे गए भुनेश्वर साहू के छोटे भाई कृष्णा साहू ने कहा हमें न तो वित्तीय सहायता चाहिए और न ही नौकरी। हम केवल अपने भाई की हत्या के दोषियों के लिए मौत की सजा चाहते हैं। दोषियों को सार्वजनिक रूप से फांसी दी जानी चाहिए, तभी हमारे साथ न्याय होगा।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
वहीँ इस घटना के बाद ईश्वर साहू को भाजपा की तरफ से ये कहकर चुनाव लड़वाया गया था कि आपको न्याय जनता देगी वहीँ अब ईश्वर विधायक बन चुके है और चुनाव के बाद नई सरकार बने तीन माह होने को आ गये है। अब इस मामले में छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा ऐलान किया है। श्री शर्मा ने बिरनपुर कांड की जांच CBIसे कराने की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि, बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में युवक भुवनेश्वर साहू को गांव के मुस्लिम मोहल्ले के लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। आरोप है कि, पिटाई करने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, युवा और पुरुष भी शामिल थे। लेकिन हत्या के आरोप में गिरफ्तारी महज कुछ लोगों की ही हुई। यह मामला साम्प्रदायिकता से जुड़ा हुआ बताया गया था।
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है :https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
उल्लेखनीय है कि, बिरनपुर गांव में जिस युवक भुवनेश्वर साहू की हत्या की गई उसके पिता ईश्वर साहू अब उसी क्षेत्र के अब विधायक भी हैं, जिन्होंने तत्कालीन पुलिस अधिकारीयों के पास न्याय के लिये गुहार लगाई थी और उन्होंने ईश्वर को अपमानित करके भगाया था। बुधवार को विधानसभा में ईश्वर साहू ने ध्यानाकर्षण के दौरान इस मुद्दे को उठाया। ईश्वर साहू के ध्यानाकर्षण के माध्यम से आरोपियों की गिरफ्तारी के मुद्दे को उठाए जाने पर डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ी घोषणा करते हुए बिरनपुर कांड की CBI जांच की घोषणा की।
कवर्धा के गोसेवक साधराम हत्याकांड भी गूंजा :
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
विधानसभा में बिरनपुर कांड के बाद कवर्धा जिले में हाल ही में साधराम यादव की गला रेतकर हत्या का मुद्दा भी गूंजा, यह मुद्दा अब आतंकियों से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, कवर्धा क्षेत्र में लगातार बाहरी लोगों का जमावड़ा बढ़ रहा है और क्षेत्र का माहौल ख़राब हो रहा है। वहीँ इस दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव ने भी इस हत्याकांड को लेकर सवाल उठाए है। उन्होंने गृहमंत्री से पूछा कि, साधराम की हत्या के मामले में क्या कार्यवाही की जा रही है। इस पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि, मामले में UAPA के तहत कार्यवाही की जा रही है। स्पीकर डॉ रमन सिंह ने कहा – छत्तीसगढ़ में अब तक किसी मामले में इतनी सख्त कार्यवाही नहीं हुई है। इसके बाद गृहमंत्री ने बताया कि, पीड़ित परिवार को 5 लाख की सहायता दी गई है।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw