नई दिल्ली : किसानों का आन्दोलन लगातार उग्र हो रहा है, पंजाब से दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसान अब उग्र हो गए हैं। किसानों की ओर से पंजाब-हरियाणा सीमा पर स्थित शंभू बॉर्डर और खनोरी बॉर्डर पर किसानों ने बैरिकेडिंग लांघकर हरियाणा में घुसने की कोशिश की जा रही है। वहीँ इनके आन्दोलन पर आम जनसमर्थन नहीं मिल रहा है। बता दें कि दिल्ली जाने की जिद पर अड़े पंजाब के किसानों के समूह को पुलिस ने बीते कई दिनों से पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर रोक रखा है। इन किसानों की भीड़ को तीतर-बितर करने और उन्हें बोर्डर पार करने से रोकने के लिए पुलिस द्वारा भी लगातार आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। इस बीच हरियाणा पुलिस ने किसानों द्वारा जवानों पर बड़ा हमला करने का दावा किया है।
लाठी-गंडासे से पुलिस पर हमला :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
हरियाणा पुलिस की ओर से दावा किया गया है कि उनके जवानों पर किसानों ने बुरी तरह से हमला किया है। किसान कानून को टाक में रखकर अपना आन्दोलन कर रहे है। पुलिस ने बताया कि दाता सिंह-खनोरी बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों ने पराली में मिर्च पाउडर डालकर पुलिस का चारों तरफ से घेराव किया। किसानों ने पथराव के साथ ही लाठी, गंडासे इस्तेमाल करते हुए पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया। इस घटना में लगभग 12 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियो से शांति की अपील की है।
शांति बनाए रखना जरूरी- अर्जुन मुंडा :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
किसानों के उग्र प्रदर्शन के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने बुधवार को कहा कि केंद्र सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने एक्स पर लिखा, “चौथे दौर के बाद सरकार पांचवें दौर में एमएसपी की गारंटी की मांग, फसल विविधीकरण, पराली मुद्दा, एफआईआर जैसे सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। मैं किसान नेताओं को फिर से चर्चा के लिए आमंत्रित करता हूं। हमारे लिए शांति बनाए रखना महत्वपूर्ण है।” वहीँ किसान इस मुद्दे पर तैयार नहीं है।
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है :https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA