रायपुर : भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा कपसदा में बुधवार को फार्च्यून टीएमटी में फर्नेश ब्लास्ट हो गया। इस भीषण ब्लास्ट में एक कर्मचारी की मौत हो गई है, जबकि दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल कर्मचारियों का इलाज जारी है। हादसे में मिंटू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई है। सिलतरा चौकी मामले की जांच में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर फर्नेश ब्लास्ट हो गया। आस-पास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोग चीखने-चिल्लाने लगे। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं घटना की जानकारी तुरंत धरसींवा थाना की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हादसा काफी भयानक था, घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत फ़ैल गई।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक फार्च्यून इंडस्ट्री में ब्लास्ट होने से बिहार, मुजफरपुर निवासी 25 वर्षीय मिंटू की मौत हुई है। घटना स्थल के पास उपस्थित उत्तर प्रदेश निवासा रोहित राजपूत तथा बिहार निवासी अजय राय घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार घायलों की स्थिति सामान्य है, घायलों को ज्यादा दिक्कत नहीं हुई है। तकनीकी गड़बड़ी तथा ज्यादा गरम होने से फर्नेश में धमाका होने की बात पुलिस कह रही है। फर्नेश में धमाका होने की असल वजह क्या थी, इस बात की जानकारी जांच पूरी होने के बाद पता चलेगा। इस मामले में अभी तक कोई पुख्ता तथ्य सामने नहीं आया है।
आग में जलने की वजह से मौत :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
पुलिस के अनुसार रोहित फर्नेश के नीचे ही काम रहा था। इसी दौरान फर्नेश में जबरदस्त धमाका हुआ और फर्नेश की आग रोहित के सिर के ऊपर जा गिरी, जिसकी वजह से वह 90 प्रतिशत से ज्यादा झूलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस गंभीर हादसे को देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। रोहित के ऊपर आग गिरते घायल मजदूरों ने जान बचाकर भागने की कोशिश की, इसी दौरान वे दोनों भी आग की चपेट में आ गए और घायल हो गए।
धमाके से आस-पास की जमीन हिल गई :
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है :https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
दोपहर के समय लोग अपने-अपने काम में लगे हुये थे, इसी दौरान फैक्ट्री के आस-पास रह रहे लोगों ने तेज धमाके की आवाज सुनने के साथ जमीन में कंपन महसूस किए, धमाका इतना जोरदार था कि जमीन हिलने लगी। इसके बाद आस-पास हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। लोग धमाके की दिशा में दौड़ते भागते पहुंचे। फैक्ट्री के गेट पर पहुंचने के बाद वहां सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को अंदर आने से रोक दिया। इससे लोग आक्रोशित हो गए। दोपहर दो बचे तक तीन से चार मजदूरों के मारे जाने की जानकारी मिल रही थी, बाद में पुलिस ने एक के मौत होने की पुष्टि की। आसपास के लोग भी इस धमाके से सहम गये।
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs