पूर्व मंत्री कवासी लखमा तबीयत जानने पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा और नेता प्रतिपक्ष महंत।

रायपुर : दो दिन पूर्व कवासी लखमा को हार्ट अटैक आने की खबर सामने आई थी, जहाँ उन्हें राजधानी के MMI अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अब जानकारी के मुताबिक पूर्व मंत्री व विधायक कवासी लखमा की तबीयत में अब सुधार हो रहा है। MMI अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में कवासी लखमा का उपचार जारी है। वहीं उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने आज कई कांग्रेसी नेता व मंत्री पहुंचे। विधायक कवासी लखमा का हाल-चाल जानने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी पहुंचे। लखमा से चर्चा करने के बाद उपमुख्यमंत्री कहा कि उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के बाद अस्पताल प्रबंधन से उनके इलाज की समीक्षा की और उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाएं दी। लखमा न भी अपने स्वास्थ्य में सुधार के बारे में बताया।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

वहीँ नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत भी कवासी लखमा से मिलने पहुंचे है। उन्होंने कहा है कि MMI रायपुर अस्पताल पहुंचकर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक कवासी लखमा के स्वास्थ्य का हाल चाल जाना एवं चिकित्सकों से चर्चा की। मै उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ। बता दें कि मंगलवार को विधायक कवासी लखमा को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें MMI अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल वे खतरे से बाहर है। अभी उनकी हालत में सुधार है।

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है :https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA