रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने वाले परिवारों को राहत देते हुए उन्हें लीज वाले स्थानों से छोटे वाहनों में रेत ले जाने की छूट दे दी है। अब ऐसे जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में रेत मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को लीज वाले स्थलों से छोटी गाड़ी में योजना के तहत अपने मकान के निर्माण में इस्तेमाल हेतु रेत ले जाने की छूट प्रदान कर दी है।
मकान बनाने के लिए छोटी गाड़ी से ले जा सकेंगे रेत :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को रेत लीज वाले स्थलों से छोटी गाड़ी में अपने आवास के निर्माण हेतु रेत ले जाने पर किसी तरह की रॉयल्टी नहीं देनी होगी। राज्य के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि बीते 5 साल में प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास नहीं बने, अब 18 लाख आवास बन रहे हैं। लाभार्थी अपने मकान का काम जल्द पूरा कर सकें इसके लिए लीज वाले स्थलों से छोटी गाड़ी से रेत ले जा सकेंगे। सरकार हर गरीब को पूरा लाभ देगी वहीँ मोदी जी की गारंटी को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार लगातार कार्य कर रही है।
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है :https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने राज्य में 18 लाख से अधिक आवास योजना के तहत स्वीकृत किए हैं। इनका निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जिन लोगों को बीते 5 साल में आवास नहीं मिल पाये अब उनकी यह जरूरत पूरी हो जायेगी।
कम हुये सीमेंट के दाम :
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
कारोबारियों के अनुसार सीमेंट इन दिनों 270 से 280 रुपये प्रति बैग बिक रहा है। इससे पहले अगस्त 2021 में सीमेंट 270 से 280 रुपये तक बिका था। हालांकि उसके बाद ट्रक हड़ताल की वजह से अक्टूबर 2022 में सीमेंट 360 रुपये तक भी पहुंच चुका था, लेकिन जैसे ही ट्रक चालकों की हड़ताल खत्म हुई तो सीमेंट के दाम गिरने शुरू हो गए थे। सरिया भी वर्ष 2022 मार्च में 80 हजार रुपये टन पार हो गया था। फैक्ट्रियों में तो सरिया 51 हजार रुपये प्रति टन बिक रहा है।