लखनऊ (उ.प्र.) : मशहूर कथावाचक जया किशोरी के अलग-अलग शहरों लगातार आयोजन होते रहते है। वहीँ कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी का पीछा करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक होटल व्यवसायी को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने यह कार्यवाही की है। बता दें कि जया किशोरी लखनऊ में महिला और बाल सुरक्षा संगठन (1090) के कार्यक्रम में महिलाओं को टिप्स देने के लिए आई थीं तभी उनके साथ ही एक बड़ी घटना घट गई। जया किशोरी के मुंह बोले भाई दीपक ओझा की तहरीर पर हजरतगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी दीपेश ठाकुरदास थावानी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी मूल रूप से महाराष्ट्र का निवासी है जो सोशल मीडिया पर जया किशोरी को फॉलो करता है। वह लगातार उसके कार्यक्रमों में पहुँच जाता है।
लगातार कई दिनों से कर रहा था पीछा :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
जया किशोरी मंगलवार को महिला हेल्प लाइन 1090 के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ स्थित गन्ना संस्थान के ऑडिटोरियम में पहुंची थीं। तभी होटल कारोबारी दीपेश ठाकुरदास थवानी अवैध रूप से कार्यक्रम में घुस आया और स्टेज पर चढ़ गया। उसने जया किशोरी के साथ अभद्रता करने का प्रयास किया और साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी, उसकी हरकतों से वहां का माहौल ख़राब हो गया और पुलिस को सूचना दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पिछले कई दिनों से जया किशोरी का पीछा कर रहा था।
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है :https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
आरोपी दीपेश थावानी को जया किशोरी के सोशल मीडिया के जरिए उनके कार्यक्रमों की जानकारी मिलती है, जिसके बाद वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाया करता है। इससे पहले भी वह हैदराबाद, जयपुर और जालंधर में भी स्टेज पर पहुंचा था। उसके खिलाफ इन शहरों में भी मामले दर्ज हैं। उसके बाद भी इसकी हरकतें बंद नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी दीपेश शिर्डी महाराष्ट्र का रहने वाला है। उसका शिर्डी में बड़ा होटल है। उसके परिवार के सदस्य पश्चिम अफ्रीका के घाना में कारोबार करते हैं। आरोपी विदेश आता जाता रहता है। वह ऐसा क्यूँ कर रहा है, अभी तक इस मामले जानकारी नहीं मिल पाई है।
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs