सूरत (गुजरात) : नामी और चर्चित मॉडल तानिया सिंह ने 19 फरवरी को सूरत के वेसू रोड पर हैप्पी एलिगेंस अपार्टमेंट में आत्महत्या कर जान दे दी थी। मॉडल तानिया सिंह की संदिग्ध आत्महत्या की जांच कर रही पुलिस अब क्रिकेट खिलाड़ी अभिषेक शर्मा को नोटिस भेजेगी। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों दोस्त थे और तानिया ने अभिषेक को वॉट्सऐप पर एक मैसेज भेजा था जिसका जवाब क्रिकेटर की तरफ से नहीं मिला था। सूरत पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अभी तक हमने क्रिकेटर अभिषेक शर्मा से संपर्क नहीं किया है लेकिन उन्हें नोटिस भेजा जायेगा। अब इसके बाद पुलिस अभिषेक से पूछताछ करेगी।
पुलिस को नहीं मिला था सुसाइड नोट :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 साल की तानिया सिंह सोमवार को शहर के वेसु इलाके में अपने अपार्टमेंट की छत से लटकी हुई पाई गई थीं। घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। ACP वी. आर. मल्होत्रा ने कहा, ‘अभी तक हमें इतना ही पता चला है कि अभिषेक शर्मा की मॉडल तानिया से दोस्ती थी। जांच में अधिक जानकारी पता चलेगी।’ उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मॉडल ने शर्मा को वॉट्सऐप चैट पर एक मैसेज भेजा था, लेकिन इसका जवाब नहीं दिया गया था। ACP ने आगे कहा, ‘हमने अभी तक अभिषेक शर्मा से संपर्क नहीं किया है, लेकिन हम उन्हें नोटिस भेजेंगे।’
सोशल मीडिया पर मशहूर थीं तानिया :
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है :https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
अभिषेक शर्मा एक ऑलराउंडर क्रिकेटर हैं और IPL में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के लिए खेलते हैं। वहीं, तानिया सिंह को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते थे। इस सिलसिले में वेसू पुलिस थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच जारी है। तानिया सिंह को एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करने वाले उनके पिता भंवर सिंह ने 19 फरवरी को सूरत के वेसु इलाके में अपने अपार्टमेंट में मृत पाया था। वह एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करती थीं और 18 फरवरी को देर रात घर लौटी थीं।
कौन थीं तानिया सिंह :
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
28 साल की तानिया सिंह बहुत ही चर्चित और नामी डिजाइनिंग और मॉडलिंग क्षेत्र में काम करती थीं। तानिया सिंह के सोशल मीडिया पर काफी फैंस थे। जानकारी के मुताबिक तानिया के इंस्टाग्राम पर उनके 10 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे। वहीं तानिया की इंस्टाग्राम जानकारी के मुताबिक वो डिस्क जॉकी, मेकअप आर्टिस्ट और मॉडल थीं। बीते 19 फरवरी के दिन 28 साल की तानिया सिंह, जो की काफी चर्चित डिजाइनिंग और मॉडलिंग थीं।उन्होने सूरत के वेसू रोड पर हैप्पी एलिगेंस अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली थी। अब इस मामले में पुलिस अपनी कार्यवाही कर रही है, अब आगे पता चलेगा आत्महत्या का क्या कारण था?
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y