रायपुर: छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर फिर उपलब्धि हासिल की है। इंडियन फेडरेशन ऑफ ग्रीन एनर्जी, नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ के ऊर्जा विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (CBDA) को ‘‘इंडिया ग्रीन एनर्जी अवार्ड, 2024‘‘ से नवाजा गया है। छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण राष्ट्रीय स्तर पर ‘‘आउटस्टैण्डिंग कम्यूनिटी बेस्ड ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट‘‘ श्रेणी में विजेता बना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितीन गड़करी ने 21 फरवरी को नई दिल्ली में यह पुरस्कार सीबीडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुमित सरकार को प्रदान किया। कार्यक्रम में केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री श्री रामेश्वर तेली भी उपस्थित थे।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
CBDA को मिला अवॉर्ड
यह अवार्ड छत्तीसगढ़ के ऊर्जा विभाग के अंतर्गत आने वाले छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (CBDA) को मिला है। CBDA ने नेशनल लेवल पर ‘आउटस्टैंडिंग कम्युनिटी बेस्ड ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट’ की केटेगरी में जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने CBDA को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि 21 फरवरी को नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितीन गडकरी ने CBDA के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर सुमित सरकार को यह अवार्ड दिया।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
10 साल से पूरी सफलता संग कर रहे काम
पिछले एक दशक से भी अधिक समय से छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (CBDA) जैव ईंधन और जैव ऊर्जा के क्षेत्र में काम कर रही है। अपने इस काम से CBDA ने ग्रामीण किसानों और हितग्राहियों को जोड़ा है। CBDA की तपफ से बायोडीजल, बायो-एथेनॉल, बायोजेट एवीयेशन फ्यूल, जैव-सीएनजी, बायोगैस से बिजली प्रोड्यूस की जाती है, इसके साथ ही ग्रिड में समायोजन जैसी कई सफल अनुसंधान और विकास कार्य किया है।



