बॉलीवुड: बॉलीवुड स्टार्स रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने 21 फरवरी को गोवा में धूमधाम से शादी कर ली है और इनकी पहली वेडिंग फोटोज भी सामने आ गई हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरों को शेयर किया है, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने दो रीति-रिवाज से शादी की। पहले उन्होंने आज सुबह सिख धर्म के आनंद कारज रीति-रिवाज से शादी की। इसके बाद अब सिंधी रीति-रिवाज से सात फेरे लिए हैं।
कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद रकुल और जैकी ने आखिरकार ब्याह रचा लिया। दोनों ने अपने इस खास दिन के लिए पिंक कलर का आउटफट चुना। फूलों के एम्ब्रॉयडरी वाले लहंगे और गुलाबी रंग के चूड़े में रकुल बेहद प्यारी और खूबसूरत दिखीं। जैकी ने भी मैचिंग आउटफिट पहना।

रकुल और जैकी के पोस्ट पर बधाइयों का तांता लग गया है। जैकलीन फर्नांडिस से लेकर सामंथा रुथ प्रभु, रितेश देशमुख, दीया मिर्जा, विजय वर्मा, अथिया शेट्टी, वरुण धवन, मृणाल ठाकुर सहित तमाम सितारों ने नए-नवेले जोड़े को शादी की मुबारकबाद दी है।शादी के ठीक बाद रकुल और जैकी पपाराजी के सामने आए, फोटोज क्लिक करवाईं और सभी का हाथ जोड़कर शुक्रिया भी अदा किया। इस दौरान दोनों के चेहरे पर खुशी और एक-दूसरे के लिए प्यार साफ झलक रहा था।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
गोवा में उमड़ा आधा बॉलीवुड
रकुल और जैकी की शादी का जश्न 19 तारीख से चल रहा है। दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड के सितारे भी शामिल हुए। शिल्पा शेट्टी ने तो पति राज कुंद्रा के साथ परफॉर्म भी किया। मेहमानों की बात करें तो अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, वरुण धवन, नताशा दलाल सहित कई सितारे पहुंचे।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs



