रायपुर : अपराधिक तत्वों के हौसले इस कदर बुलंद हो चूके है कि उन्हें कानून का कोई डर ही नहीं है। जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल पंडरी में जेल में बंद कैदी का इलाज कराने आए जेल प्रहरी के साथ पिता-पुत्र ने जमकर मारपीट कर दी। अब इस मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ पुलिस ने अपराध कायम कर लिया है। पंडरी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर केंद्रीय जेल में वर्ष 2016 से प्रहरी के पद पर पदस्थ लखन लाल जायसवाल (31) बुधवार को प्रहरी देवेंद्र कुमार राठिया और राजेश कुमार सोरी के साथ जेल बंदी गोपी किशन, रज्जू यादव, मोहम्मद कलुर, हिमांशु गुप्ता का स्वास्थ्य खराब होने से जेल की प्रभारी जेलर मधु सिंह, डा. अजय खांडेकर, डा.प्रांजल प्रधान के आदेश पर उपचार कराने जिला अस्पताल पंडरी लेकर आए थे।
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
वहीँ पर दोपहर 12.30 बजे धोखाधड़ी मामले में जेल में बंद हिमांशु गुप्ता के विरोधी पक्ष के निखिल तोमर और उसके पिता एसके तोमर पहुंचे और हिमांशु गुप्ता से गाली-गलौज करने लगे। प्रहरी लखनलाल ने उन्हे गाली देने से मना किया तो निखिल तोमर सस्पेंड कराने की धमकी दी। इसके बाद पिता-पुत्र गाली देते हुए शासकीय कार्य में बाधा डालकर प्रहरी की पिटाई कर दी।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
आरोपियों द्वारा वर्दी का कालर पकड़ कर खींचने से ऊपर के दो बटन टूट गए। मारपीट में प्रहरी के बायें सीने, गले में चोट आई। अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने बीच-बचाव कर विवाद को शांत कराया। दोनों पिता-पुत्र ने काफी हल्ला मचाया। इस घटना की जेल गेट में तैनात प्रहरी जुनैद को फोन कर जानकारी देकर प्रहरी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने निखिल और एसके तोमर के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया। दोनों के खिलाफ पुलिस कार्यवाही कर रही है।
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है :https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA