रायपुर में मौसम की करवट, IMD ने आने वाले तीन दिन के लिये बताया बारिश की सम्भावना। इन जिलों में रहेगा ऐसा मौसम….।

रायपुर : मौसम में अस्थिरता लगातार जारी है। राजधानी सहित छत्तीसगढ़ का मौसम शनिवार से फिर नई करवट लेगा। 24 से 26 फरवरी तक बादल छाये रहने और बारिश का मौसम बने रहने की संभावना है। 26 फरवरी को अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा होने का अनुमान है।

संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ भारतीय क्षेत्र को प्रभावित करने वाले क्षेत्र से दूर चले जाने के कारण उत्तरी हवाओं का प्रभाव आज से प्रारंभ होने की संभावना है। 23 फरवरी को उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट संभावित है। हालांकि अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। ज्यादा बारिश नहीं होगी।

मौसम वैज्ञानियों ने बताया कि प्रदेश में 24 फरवरी से बारिश का दौर प्रारंभ होने की संभावना है। 24 फरवरी को बस्तर संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। 25 फरवरी को प्रदेश के बस्तर, दुर्ग तथा रायपुर, सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में बारिश हो सकती है। 26 फरवरी से प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।

रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

गुरुवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। तेज धूप के साथ ही ठंडी हवा भी चली, इसके चलते गर्मी का ज्यादा प्रभाव नहीं रहा। सुबह के समय मौसम हल्का ठंडा था, जबकि दिनभर शुष्क रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान रायपुर में 32.4, माना में 31.8, बिलासपुर में 32, पेण्ड्रारोड में 30.3, अंबिकापुर में 28.6, दुर्ग में 34.9 व राजनांदगांव में 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दुर्ग व राजनांदगांव का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था।

पिछली रात न्यूनतम तापमान रायपुर में 20.8, माना में 19.7, बिलासपुर में 18.6, पेण्ड्रारोड में 18.2, अंबिकापुर में 16, जगदलपुर में 1 18.1, दुर्ग में 18 और राजनांदगांव में 21 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान राजधानी रायपुर में सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव में 6 डिग्री सेल्सियस अधिक था। तीन दिन के बाद मौसम में गर्माहट बढ़ेगी।

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है :https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA