छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत में चुनाव, प्रत्याशियों में खासा उत्साह, सामने आई ये खास जानकारी।

रायपुर : छत्तीसगढ़ सिन्धी पंचायत का चुनाव आयोजित किया जा रहा है, जिसमें चुनाव को लेकर नये प्रत्याशियों में खासा उत्साह है। वहीँ आज छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत का अध्यक्ष बनने के लिए नाम निर्देशन पत्र मिलने का सिलसिला आज प्रारंभ हुआ है जो कल शाम 24 फरवरी तक रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए प्रत्याशियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। सहायक चुनाव अधिकारी शिव ग्वालानी, अशोक मलानी ने संयुक्त रुप से बताया की आज प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए मोहन तेजवानी, प्रहलाद शादीजा, महेश दरयानी, बलरामआहूजा, चेतन तारवानी ने नाम निर्देशन पत्र अपने समर्थकों के साथ आकर लिये।

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है :https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

सभी में छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के अध्यक्ष बनने के लिए बहुत उत्साह है। कल शाम पांच बजे तक नाम निर्देशन पत्र लिये जा सकेंगे। अध्यक्ष बनने के लिए पांच प्रस्तावक और पांच समर्थकों की जरूरत होगी जिसे आजीवन सदस्य यां पंचायतों के द्वारा दिये गये प्रतिनिधियों में से होना होगा। शिव ग्वालानी ने बताया की नाम निर्देशन पत्र का शुल्क 3100 रूपये रखा गया है जो की वापसी योग्य नहीं होगा। इसी आधार पर समाज के प्रतिनिधि के रूप में कोई भी अपना फॉर्म भरकर जमा कर सकता है।